चेटीचंड महोत्सव का शुभारम्भ 10 मार्च को

17 दिवसीय महोत्सव 25 संस्थाओं के सहयोग से 35 कार्यक्रम

अजमेर 09 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचंड महापर्व के शुभ अवसर पर अजमेर में चौथी बार 17 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत कल 10 मार्च शनिवार को सायं 5 बजे जतोई दरबार में दांदूराम साहेब दरबार ट्रस्ट की देखरेख में संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ होगी।
यह जानकारी देते हुए समिति के समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में महंत स्वरूपदास जी उदासीन, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, महंत हनुमानराम जी उदासीन, श्री शांतानंद उदासीन आश्रम पुष्कर, स्वामी आत्मदास जी निर्मलधाम झूला मोहल्ला, स्वामी ईसरदास जी संत कवंरराम कॉलोनी, सांई ओमप्रकाश शास्त्री प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर, सांई अर्जुनदास अजयनगर, दादी मोहिनी देवी श्रीराम दरबार वैशाली नगर, दादा नारायणदास प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर और भाई फतनदास जतोई दरबार के साथ कई संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगी।
समिति के समन्वयक गिरधर तेजवाणी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ध्वजारोहण, संतों का आशीर्वाद के साथ झूलन की ज्योत, महाआरती, प्रसादी का आयोजन जतोई दरबार नगीना बाग स्वामी दांदूराम साहेब ट्रस्ट की ओर से भाई फतनदास के संयोजन में किया जायेगा। इस अवसर पर दरबार में शहनाई वादन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में घनश्याम भगत एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।
इस सत्रह दिवसीय महोत्सव संचालन के लिये समन्वय समिति ने आज पखवाड़े तैयारियों के लिये विस्तृत चर्चा कर सभी को जोड़ने का आव्हान किया। जिसमें भगवान कलवाणी, हरी चन्दनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी बैठक में शामिल हुए।
11 फरवरी 2018 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
समिति प्रवक्ता हरी चन्दनानी ने बताया कि पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति और जे.एल.एन. अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से 11 मार्च 2018 रविवार को प्रातः 9.30 बजे से समाज के युवा वर्ग द्वारा रक्तदान और रक्त समूह की जांच के लिये एक शिविर ब्लड बैंक प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक कमल लालवाणी रहेंगे।
प्रेरणा स्रोत
सर्वश्री महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी आत्मदास, स्वामी ईसरदास, सांई ओमलाल, स्वामी अर्जुनदास, दादी मोहिनी देवी, भाई फतनदास, दादा नारायणदास।
मार्गदर्शक मण्डल
सर्वश्री नवलराय बच्चाणी, देवीदास दीवाना, एम.टी. भाटिया, महेश तेजवाणी, हरीश वर्याणी, ईसरसिंह बेदी, जोधा टेकचंदाणी, राजा ठारवाणी, वासुदेव मंघाणी, हरीश झामनाणी, अशोक तेजवाणी।
सहकार समिति
सर्वश्री मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, के.जे. ज्ञानी, लक्ष्मण सतवाणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, सुनील मोतियाणी, सुनील मोतियाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, भगवान साधवाणी, मोहन चेलानी, जयकिशन लख्याणी, महेश टेकचंदाणी, गोविन्द जैनाणी, रुक्मणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, कमल लालवाणी, राम खूबचन्दाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, वासदेव लालवाणी, हरीश खेमाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी, मंघाराम, जयप्रकाश मंघनाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, चन्द्र गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, मोहन लालवाणी, मोती जेठाणी, गिरीश बाशाणी, अनिल तेजवाणी।
सहयोगी संस्थाएं
सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति अजमेर, सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धु विकास समिति चंद्रवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु धारा संगीत समिति, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोलाभाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी कोटडा, हरिभाऊ सिन्धी सेवा समिति, सिन्धी ब्ोली विकास समिति, धोलाभाटा सिन्धी पंचायत समिति, सभी सिन्धी स्कूल, केन्द्रीय व राजकीय कार्यालयों की सिन्धी कर्मचारी समितियाँ।

हरी चंदनाणी
प्रवक्ता
मो. 9649750811

error: Content is protected !!