पूरे शहर में भक्तिमय माहौल में झूलेलाल की जय जयकार

शहर में स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा कर पूरे मार्ग में हुआ जुलूस का जोरदार स्वागत

अजमेर 19 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में 17 दिवसीय चेटीचण्ड पखवाड़े के दसवें दिन शहर के विभिन्न नवयुवक मण्डल, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील व अन्य पंचायतों ने अनेक स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली और दस सुन्दर झांकियां सजाई। चेटीचण्ड पर हवन, पूजन, मुण्डन, पंचांग विमोचन, पूज्य बहिराणा साहेब, छेज, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। शहर में चेटीचण्ड महापर्व पर जुलूस बड़े धूमधाम से निकाला, जिसका शहर की विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं ने स्वागत द्वार बनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
चेटीचण्ड पर सुबह विशाल प्रभात फेरी का आयोजन
पूज्य सिन्धी पंचायत संस्था पंचशील नगर के अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा व सचिव नरेश रावलानी ने बताया कि प्रातः 5 बजे राजीव सर्किल ए सेक्टर पंचशील से विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रेम प्रकाश आश्रम के सांई ओमलाल शास्त्री द्वारा धर्मध्वजा फहराकर किया गया और ईष्ट देव झूलेलाल के महापर्व के मौके पर केक भी काटा। प्रभात फेरी में दस सजीव झांकियों का श्रृंगार कर सम्मिलित हुई, यह प्रयोग पहली बार किया गया। युवा मण्डली की ओर से मार्ग में शहनाई पर छेज डाडिया करते युवा चल रहे थे। प्रभात फेरी हाउसिंग बोर्ड, बी व सी सेक्टर होते हुये सिन्धु भवन पर समाप्त हुई। जिसमें रास्ते में जगह जगह पर स्वागतद्वार और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
संयोजक लेखराज ठाकुर ने बताया कि नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज की ओर से भी प्रभातफेरियां निकाली गयी। जहां शहरवासियों द्वारा स्वागतद्वार और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
बहिराणा साहेब, छेज, प्रसादी के साथ चेटीचंड जुलूस का मार्ग में स्वागत
वेस्टर्न रेल्वे सिन्धु सभा द्वारा एकता हॉल कैरिज कारखाना में सुबह बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व अंत में प्रसादी का वितरण किया गया जिसके संयोजक अश्वनी शास्त्री रहें।
प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में भाटिया प्रापर्टीज चन्द्रवरदाई नगर द्वारा सुबह कीर्तन, आरती, पल्लव और छेज प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।
व्यापारिक संगठन अहाता मौहल्ला द्वारा आहता मौहल्ला चौक पर सुबह बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी का आयोजन किया संयोजक अश्वनी शास्त्री के संयोजन में हुआ।
संतों ने दिये आशीर्वचन
सभी कार्यक्रमों में समिति के प्रेरणा स्रोत महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी आत्मदास, स्वामी ईसरदास, सांई ओमलाल प्रकाश शास्त्री, स्वामी अर्जुनदास, दादी मोहिनी देवी, भाई फतनदास, दादा नारायणदास भी उपस्थित थे।
इन समितियों ने किया जुलूस का स्वागत
जुलूस का स्वागत सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति अजमेर, सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत-आदर्श नगर, सिन्धी विकास समिति-चंद्रवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु धारा संगीत समिति, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल-आशागंज, पूज्य सिन्धी पंचायत-धोलाभाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा हरिभाउ सिन्धी सेवा समिति, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर द्वारा स्वागत द्वार और पुष्पवर्षा कर किया। साथ ही जुलूस में सभी भक्तों को प्रसाद जगह जगह वितरित किया।

जुलूस में लिया भाग
समिति के कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी, नवलराय बच्चाणीएम.टी. भाटिया, महेश तेजवाणी, हरीश वर्याणी, ईसरसिंह बेदी, जोधा टेकचंदाणी, राजा ठारवाणी, वासुदेव मंघाणी, हरीश झामनाणी, अशोक तेजवाणी, मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, के.जे. ज्ञानी, लक्ष्मण सतवाणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, सुनील मोतियाणी, सुनील मोतियाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, भगवान साधवाणी, मोहन चेलानी, जयकिशन लख्याणी, महेश टेकचंदाणी, गोविन्द जैनाणी, रुक्मणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, कमल लालवाणी, राम खूबचन्दाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, वासदेव लालवाणी, हरीश खेमाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी, मंघाराम, जयप्रकाश मंघनाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, चन्द्र गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, मोहन लालवाणी, मोती जेठाणी, गिरीश बाशाणी, अनिल तेजवाणी ने भाग लिया।
मंगलवार 20 मार्च को चेटीचण्ड पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
20 मार्च को सायं 6 बजे धोलाभाटा सिन्धी पंचायत समिति द्वारा सेक्टर 2, शिव मन्दिर पार्क में चेटीचण्ड पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा जिसके संयोजक महेश साधवानी, अनिल आसनाणी होगें।
संयोजक दिशा किशनानी ने बताया कि सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा रसोई बैंक्वट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में 21 मार्च बुधवार को लाद्ा गीत और सिन्धी ताम् कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसकी एंट्री स्वामी कॉम्पलेक्स रसोई रेस्टोरेंट और प्रकाश फोटो स्टेट स्टेशन रोड़ पर कराई जा सकती है।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!