शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का सम्मान किया गया

प्रो. वासुदेव देवनानी
केकड़ी
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला अजमेर द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता सर्वे के अंतर्गत राजस्थान को संपूर्ण भारतवर्ष में दूसरा स्थान मिलने पर राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का प्रशस्ति पत्र व माला व साफा बांधकर सम्मान किया गया राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश संयुक्त सचिव राजेंद्र जैन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कक्षा 3,5 व आठ में अध्ययनरत छात्रों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए सभी राज्यों की स्कूलों में यह सर्वे जनवरी-फरवरी में करवाया गया था जिसमें राजस्थान को यह उपलब्धि हासिल हुई ,जिला अध्यक्ष रामलाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों में शैक्षिक स्टाफ बढ़ाकर शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण कार्य किया जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दूसरा स्थान दिए जाने पर राजस्थान का गौरव बढ़ा है इसके लिए संगठन के जिला शाखा के पदाधिकारी व सभी उप शाखा के पदाधिकारियों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा अजमेर में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला मंत्री रामप्रसाद चंदेल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने की विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश आचार्य प्रदेश संरक्षक सावित्री शर्मा थे। सभी अतिथियों का जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों तथा उपशाखा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन से जुड़े हुए सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे अंत में जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!