कर्नाटक में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

केकड़ी,
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय पर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल द्वारा घण्टाघर पर आतिशबाजी करते हुए लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें देकर अपना विश्वास भाजपा में जताया है क्योंकि देश के नागरिक अब जान चुके है कि भाजपा के हाथों में ही देश सुरक्षित है।
मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की विजय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ पर जनता ने मोहर लगाई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे की सार्थकता सिद्ध हो गई है और आने वाले सभी चुनावो में दोनों के कुशल नेतृत्व में भाजपा का परचम सभी जगह लहराएगा।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली,नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल,मण्डल महामंत्री अनिल राठी व रामबाबू सागरिया,उपाध्यक्ष रामलाल ड्सानिया, पार्षद प्रीतम जैन लोकेश साहू धनराज कच्छावा,अर्जुनसिंह शक्तावत,धनराज नायक,राजेन्द्र विनायका, ज्ञानप्रकाश राठी,किसान मोर्चा अध्यक्ष बद्री लाल माली,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण माली,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सज्जू मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास,श्याम सुंदर शास्त्री ,रामपाल चौहान,दानवीर जीनगर,टीकम चंद अग्रवाल, राजेन्द्र चौधरी,दिनेश वैष्णव, गोपाल पारीक,अमराव सिंह सोलंकी, भँवर बज,रामपाल चौहान,खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष भँवर सिंह राठौड़,केदार शर्मा,राज राजेश्वर व्यास,टीकम साहू,रतन कच्छावा,महेश नायक,महेश मन्त्रि,केदार साहू,महेश बोयत, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!