अजमेर उत्तर में विधायक कोष से 138 लाख के नये कार्य स्वीकृत

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 9 जुलाई। शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने अपने विधान सभा क्षेत्र में जनहित के विकास कार्य कराये जाने हेतु विधायक कोष से 138 लाख की राशि के कार्यो की अभिशंषा की है।
श्री देवनानी ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न वार्डो से आमजन व कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर सड़क, नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन आदि मूलभूत सुविधाओं का विकास कराये जाने के लिए विधायक कोष से कार्य स्वीकृत किये गये है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में इससे पूर्व भी विधायक कोष से 91 लाख की राशि के विकास कार्य स्वीकृत किये जा चुके है जो कि प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने बताया कि वार्ड 1 में आजाद नगर कोटडा में सडक निर्माण हेतु 5 लाख, वार्ड 2 में रावतों के चैक कोटड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख व वार्ड 3 में रैदासपुरा पंचायत भवन में हाॅल के निर्माण हेतु 8 लाख तथा वार्ड 4, बडी नागफणी महादेव मंदिर के सामने वाली गली में सडक निर्माण हेतु 2 लाख एवं वार्ड 4 में शिवनगर फाॅयसागर रोड की गली नं. 2 में सडक निर्माण हेतु 4 लाख व शिवनगर फाॅयसागर रोड में निर्मित सामुदायिक भवन में एक कमरा निर्माण हेतु 3 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार वार्ड 6, बाबूगढ क्षेत्र में सडक, नाली, सीढी के निर्माण हेतु 7 लाख व कमला बाबडी चैराहे से घाटी तक नाली निर्माण व सडक मरम्मत हेतु 3 लाख एवं वार्ड 12 में लाल कोठी क्षेत्र में दोनो ओर नालियों का निर्माण हेतु 5 लाख, वार्ड 46 में घूघरा घाटी माया मंदिर के पीछे वाली गली में सडक व नाली निर्माण हेतु 4 लाख व इन्द्रा काॅलोनी मेन रोड की सडक निर्माण हेतु 5 लाख तथा वार्ड 47 में प्र्रतापनगर रोड पर श्मशान स्थल के पास एवं भोंपों का बाड़ा में पुलिया निर्माण हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इसके अतिरिक्त वार्ड 49 में लोहाखान से सर्वेश्वर नगर मार्ग पर सडक, नाली निर्माण हेतु 10 लाख, वार्ड 51 मंे ब्रहमपुरी क्षेत्र की गली व कालाबाग क्षेत्र में नालियों का निर्माण कर कवर करने का कार्य हेतु 6 लाख व लक्ष्मीनारायण मंदिर वाली गली में सी.सी. रोड व नाली निर्माण हेतु 5 लाख तथा वार्ड 53 तके खटोला पोल, घी मण्डी क्षेत्र में सडक नाली निर्माण हेतु 10 लाख, वार्ड 55 में राजीव काॅलोनी में सडक व नाली निर्माण हेतु 5 लाख व शांतिपुरा में सडक व नाली निर्माण हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
साथ ही वार्ड 57 मंे रामापीर काॅलोनी माधव नगर लेन में सडक व नाली निर्माण हेतु 2 लाख व केशवनगर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्वार हेतु 10 लाख एवं गोविन्दपुरम काॅलोनी माकडवाली अजमेर में सडक के दोनो ओर सीसी ब्लाॅक के कार्य हेतु 3 लाख तथा वार्ड 59 में किसान काॅलोनी व व्हाईट हाऊस में सडक नाली निर्माण हेतु 10 लाख एवं वार्ड 60 में चैधरी काॅलोनी के पीछे शिव सागर काॅलोनी की गली नं. 4 व 5 में डामर सडक व नाली निर्माण हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इसके अतिरिक्त श्री शिव सनातन वेद निःशुल्क आवासीय विद्यालय श्री सन्यास आश्रम गंज अजमेर में 6 कम्प्यूटर हेतु 1.80 लाख व दयानन्द बाल सदन, केसरगंज अजमेर के बालक विभाग में फर्श निर्माण कार्य हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

error: Content is protected !!