संत निरंकारी मिशन के सामयिक सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के आदेश व आशीर्वाद से 16 जुलाई 2018 सोमवार को परम पूज्य बहन सुदीक्षा जी को सद्गुरु एवम् संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक प्रमुख के रूप में घोषित किया गया है।
केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी के अनुसार प्रेस एवं पब्लिसिटी मेम्बर इंचार्ज संत कृपा सागर जी ने बताया की औपचारिक घोषणा कल 17 जुलाई 2018 मंगलवार को बुराड़ी रोड स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल ग्राउंड नंबर 8 पर प्रातः 11:00 बजे एक विशाल सत्संग समारोह के दौरान संपन्न होगी