वार्ड 34 व 35 में 35 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य

अजमेर 6 अगस्त 2018॥ महिला एव बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने वार्ड न 34 व 35 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया 35 लाख की लागत से अलवर गेट चौराहे से मेयो कॉलेज तक सीसी सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया की दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में करोड़ के विकास कार्य हुए हैं जनता ने जहा जहा मांग करी उन क्षेत्रो में विकास कार्य करवाए गए। भदेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा की भाजपा की सरकार ने बहुत सी जन कलयांकारी योजनाए बनाई है, सरकार ने जन कलयांकारी योजनाओ के लाभार्थियो को सीधा लाभ पहुचाने का अनूठा कार्य किया हैं ॥ इन योजनाओ के दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में ही पचास हजार लाभार्थी हैं, 7 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाभार्थी सम्मेलन में सारे लाभार्थियो ने भाग लिया।

झलकारी बाई मण्डल के अध्यक्ष बलराज कच्छवा ने कहा की पूरे क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की मांग अनुसार बहुत से विकास कार्य करवाए गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता की बीच रहते हैं व उनकी समस्याओ के निस्तारण के लिए अग्रसर रहते हैं।

कार्यक्र्म में पार्षद मोहन राजोरिया, पार्षद राजेश घाटे, मण्डल महामंत्री विशाल वर्मा, गजेन्द्र, कृष्ण सुचेता, विनोद बागोरिया, कमलेश मोर्य, कमलेश बुन्देल, भारत भूषण क्षत्रिय, गुरु जी , समस्त भाजपा के कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वार्ड 21 में सड़क पेवरीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

अजमेर 6 अगस्त 2018॥ वार्ड 21 में 5 लाख की लागत से शिव नगर में व 7 लाख की लागत से नेहरू नगर में सड़क पेवरीकरन कार्य का शुभारंभ किया गया। मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्रवासियों ने जन संवाद के दौरान इन सड़कों की मांग की थी जिसके निस्तारण हेतु आज सड़क नवीनीकारण कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है, वार्ड 21 में बहुत से विकास कार्य करवाए गए है, जब भी क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य के लिए कहा है हमने उस क्षेत्र में विकास करवाया हैं।

मंत्री भदेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा की विकास कार्य करवाना तो हमारी जिम्मेदारी हैं परंतु निर्माण के पश्चात इस सड़क के रखरखाव की ज़िम्मेदारी क्षेत्रवासियों की है, सरकार तो सिर्फ साधान उपलब्ध करवा सकती हैं, परंतु क्षेत्रवासियों की ज़िम्मेदारी है की उन साधनो का अच्छे से उपयोग करे।

कार्यक्र्म में पार्षद मोहन लालवानी , काजल जेठवानी, पूर्व पार्षद धर्मु लौंगनी, दिनेश बंबानी , पूर्व वार्ड अध्यक्ष योगेश शर्मा , चंद्र कान्त बुंदेल , सुरेश रूपाणि , मोहन मोटवानी , बूथ अध्यक्ष पूर्ण चंद , पप्पू बच्चनी व समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!