सांसद श्री सुभाष चन्द्र बहेड़िया तथा डॉ रघु शर्मा ने लिया बैठक में भाग
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल पर आज दिनांक 15.09.18 को मण्डलीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया | इस बैठक में अजमेर मण्डल के क्षेत्राधिकार के श्री सुभाष चन्द्र बहेड़िया माननीय सांसद भीलवाड़ा तथा डॉ रघु शर्मा माननीय सांसद अजमेर के साथ रेल उपभोक्ताओं को उच्चस्तरीय सेवाएं व सुविधाएं प्रदान करने तथा रेलवे के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री तरूण जैन के अनुसार श्री टी. पी. सिंह, महाप्रबन्धक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने सबसे पहले माननीय सांसदगणों का अभिनन्दन करते हुए बैठक में आने के लिये धन्यवाद किया तथा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आपके प्रयासों तथा दिशा निर्देशों से उत्तर पश्चिम रेलवे ने हाल में जारी स्वच्छता सर्वें की रिपोर्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होनें सभी के सहयोग से इन प्रयासों को आगे भी जारी रखने की बात कही। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों के समय-समय पर प्राप्त सकारात्मक सुझावों से यात्री सुविधाओं से सम्बधित अनेकों कार्य करवाये हैं तथा महाप्रबंधक महोदय ने सभी सांसदगणों से आग्रह किया कि रेल कार्यों के विकास व उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिये संबंधित मंत्रालय से भी रेलवे कार्यों को स्वीकृत करवाने में भी मदद करें ताकि हम बेहतर रेल सुविधाये प्रदान करे सकें और कार्य समय पर निष्पादित हो। साथ ही उन्होंने उत्तर पश्चिम रेलवे की उपलब्धियों तथा विगत समय में किये गये कार्यों का प्रस्तुतिकरण के माध्यम से माननीय सांसदगणों को अवगत कराया गया |
माननीय सदस्यों ने रेलवे को इस बैठक के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा उत्तर पष्चिम रेलवे को स्वच्छता सर्वें में प्रथम स्थान पर आने एवं विगत समय में रेलवे द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिये बधाई दी। सांसदगणों द्वारा नई ट्रेनों के संचालन, ठहराव, आरयूबी तथा आरओबी की वर्तमान स्थिति, स्टेशनों का विकास, स्टेशनों व ट्रेनों में सफाई व्यवस्था की बाते प्रमुखता के साथ कही।
पेज 1…………
श्री सुभाष चन्द्र बहेडि़या सांसद, भीलवाड़ा ने अगस्त माह में जारी स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में ए श्रेणी के स्टेशनों में अजमेर मंडल के भीलवाड़ा स्टेशन के 10वां (पूर्वे सर्वे में135वी रैंक) स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए रेल प्रशासन को बधाई दी और भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा प्रारंभ करने के लिए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया | इसी के साथ उन्होंने भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार की कार्य प्रगति, भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण, ट्रेन नं.12982 में एक कोच फर्स्ट एसी कम सैकण्ड एसी लगाने, ट्रेन नं.19609/19610 व ट्रेन नं.14801/14802 का ठहराव रायला रोड एवं गुलाबपुरा (राजस्थान) पर करने, अजमेर से रामेश्वरम वाया भीलवाड़ा नई गाड़ी का संचालन, गाड़ी नं.19613 अजमेर से अमृतसर ट्रेन को बढाकर उदयपुर से चलाने के बारे में चर्चा की |
श्री रघु शर्मा, सांसद, अजमेर ने एलसी गेट सं. 46 पर आरओबी निर्माण, अजमेर-रामेश्वरम एक्सप्रेस वाया कुम्बाकोनम चलाने, बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार एवं आधुनिकीकरण का कार्य, कैरिज कारखाना अजमेर व डीजल लोकोमोटिव व वैगन कारखाना अजमेर की प्रगति, अजमेर-नई दिल्ली-अजमेर मध्य सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन व अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर जनशताब्दी ट्रेन का प्रतिदिन संचालन, नई रेल लाईनों में चल रहे निर्माण कार्यो में अजमेर-कोटा वाया नसीराबाद-जालिंद्री, पुष्कर-मेड़ता एवं अजमेर-नसीराबाद-सबाईमाधोपुर(चैथ का बरवाड़ा) वाया टोंक की प्रगति रिपोर्ट तथा आश्रम एक्सप्रेस में पेन्ट्रीकार की सुविधा के बारे में चर्चा की |
बैठक के अंत में मण्डल रेल प्रबंधक अजमेर श्री राजेश कुमार कश्यप ने बैठक में पधारे माननीय सांसदों का धन्यवाद दिया |
इस बैठक में, ललित कपूर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी-निर्माण, सुश्री अर्चना जोशी, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, श्री जी. पी. मीना, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक सहित मुख्यालय व मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर