गजानंद कृपा करियो जी..

ब्यावर, 15 सितंबर। श्री श्याम परिवार की ओर से फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री सार्थ गणपति मंदिर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। परिवार के सुमित सारस्वत ने बताया कि गणपति बप्पा के दरबार में भाव संकीर्तन किया गया। इसमें निशांत मंगल, चर्चित मंगल, विजय मंडोरा, अर्पिता मंगल, आकांक्षा गोयल ने भजनों की प्रस्तुति दी। गजानंद सरकार पधारो.., गजानंद कृपा करियो जी.., आओ जी गजानंद बेगा आओ.. जैसे भजनों पर श्रोता झूमने लगे। कार्यक्रम में मयंक सिंहल, गौरव गर्ग, विनेश कौशिक, मुकेश गर्ग, मनोज चौहान, दिलीप खत्री, रत्ना कौशिक, माधुरी गर्ग, अनुराग गोयल, हिमांशु अग्रवाल, अंकुर मित्तल, संस्कार मंगल, दीपेश गोयल, आशीष गोयल सहित कई भक्तों ने धर्मलाभ लिया। रविवार को शाम 7 बजे 21 हजार बत्तियों से महाआरती होगी।

error: Content is protected !!