हमेशा की तरह सामाजिक सरोकार के तहत महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु व पद्मावती केंद्र के द्वारा पर्यावरण को अग्नि धुंआ व प्रदूषण से होने वाले नुकसान के प्रति आम जन व बच्चों को होने वाले नुकसान के प्रति जन जागृति हेतु आज एक सभा का आयोजन किया गया इसमें सर्वसम्मति से विचार किया गया व निर्णय लिया गया कि इस हेतु पोस्टर विमोचन कर के आम जन मैं जाग्रति लायी जाए । महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष अशोक छाजेड़ व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि
जैसा कि आप सब को विदित है कि अगले माह दिवाली त्योहार आने वाला है, और इस पर्व पर बच्चो व बड़ों द्वारा पटाके व आतिशबाजी की जाती है । इन पटाको के फोड़ने पर अत्याधिक जहरीला धुंआ पैदा होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए घातक है और इससे पर्यावरण भी दूषित होता है ।
अत: महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू व पद्मावती केंद्र अजमेर द्वारा पटाको से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक पोस्टर का विमोचन कल दिनांक 23.10.2018 को प्रातः महावीर स्मारक, वर्धमान हेंडलुम, कोतवाली दरवाजे के बाहर किया जायेगा ।
ये पोस्टर शहर के मुख्य स्थानो व स्कूलों मैं लगाये जायेंगे ।
अतः आप सब से निवेदन है कि समय पर पधारने कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करे । इस हेतु अशोक छाजेड़, कमल गंगवाल, गजेंद्रजी पंचोली, विजय पांड्या, गौतम चंद जैन, राजकुमार गर्ग,विकास अग्रवाल , निकिता पंचोली, गुंजन माथुर आदि उपस्थित थे सभी ने विचार प्रकट किए । इसी सभा मे पंजाब के अमृतसर मैं हुए रेल एक्सीडेंट दर्दनाक हादसे हेतु दो मिनट का मौन रख मृत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी ।