वार्ड 51 में किया नव मतदाताओं का सम्मान

आज दिनांक 21 नवंबर 2018 को वार्ड 51 मे नव मतदाताओं का सम्मान किया गया साथ ही सभी नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई व नव मतदाताओं ने भी जीवन पर्यंत भाजपा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अब देश को युवाओं की सख्त आवश्यकता है युवा यदि राष्ट्रवाद से जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से हमारा देश भारत माता की जय से गुंजायमान होगा वरना कई कम्युनिस्ट ताकते देश को बांटने का आज भी प्रयास कर रही है देश के आप जैसे युवा यदि भारतीय जनता पार्टी जुड़ेंगे तो कम्युनिस्ट ताकते कभी देश को बांटने की नही सोच सकेगी साथ ही आप सब के साथ से भाजपा और मजबूत होगी और देश के विकास को गति मिलेगी
भाजपा बजरंग मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है
भाजपा पार्षद अनीश मोयल ने कहा कि वार्ड के सभी युवा साथी मोदी जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किए गए जन कल्याण के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति व विचारधाराओं को अपनाने के अवसर का प्रयास कर रहे थे साथ ही नव मतदाताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पार्टी है यह पार्टी राष्ट्रवाद के आधार पर राष्ट्र के बारे में सोचने वाली पार्टी है
अनीश मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!