कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता को गुमराह करने वाला दस्तावेज

अजमेर, 29 नवम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याषी एवं षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा गुरूवार को जारी घोषणा पत्र मतदाताओं को गुमराह करने वाला दस्तावेज है। जहां भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को 5 हजार रूपए प्रतिमाह भत्ता देने का वादा किया है, वहीं कांग्रेस इससे भी कम भत्ता देने की बात की है। इससे युवाओ को समझ आ जाना चाहिए कि कांग्रेस की उनकी कितनी हितैषी है।
देवनानी ने यह बात गुरूवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है, कांग्रेस ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद रातों-रात उसकी नकल कर अपना घोषणा पत्र तैयार कराया है। कांग्रेस की कोई रीति-नीति नहीं है। कमोबेष सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं, लेकिन कांग्रेस कह रही है कि वह प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलेगी। देवनानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने समीक्षा और विद्यार्थियों की संख्या का आकलन कराकर ही अनार्थिक विद्यालयों को बहुत ही नजदीकी विद्यालयों में समायोजित किया है। इससे षिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकांष विद्यालयों में षिक्षकों की कमी दूर कर दी गई है। वरिष्ठ अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा ली जा चुकी है और स्कूली व्याख्याता भर्ती की प्रक्रिया भी पहले ही शुरू हो चुकी है। आयोग ने इसकी परीक्षा की तारीख भी तय कर दी है। इसके बावजूद कांग्रेस के पास झूठ बोलने के सिवाय कुछ नहीं है और वह जनता को लगातार गुमराह कर रही है।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पेजयल योजनाओं में आवष्यक सुधार और सुदृढ़ीकरण की बात कही है, जबकि भाजपा सरकार इस पर पहले ही काम शुरू कर चुकी है। ब्राह्मणी नदी को बीसलपुर बांध से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की जा चुकी है। अजमेर में पेजयल योजनाओं में सुधार के लिए कई ठोस कदम उठाए जा चुके हैं। पूरे प्रदेष में पेजयल सुधार के लिए कई योजनाएं व परियोजनाएं चल रही हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने इसमें भी भाजपा के घोषणा पत्र की नकल की है और इसमें भाजपा सरकार द्वारा चालू की गई योजनाओं व परियोजनाओं को शामिल किया है।
माॅर्निंग वाॅक करने वालों से मिले-देवनानी गुरूवार को सुबह वैषाली नगर स्थित महावीर उद्यान, भगतसिंह उद्यान व वीर उद्यान में माॅर्निंग वाॅक करने वालों से मुलाकात कर उनके साथ सुख-दुख साझा किए। उन्होंने इन लोगों से भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में चर्चा की। साथ ही पिछले पांच साल में हुए विकास कार्यों का फीडबैक लिया। देवनानी के साथ शहर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, सतीष बंसल, जयकिषन सोनी, विकास जैन, सुरेंद्र जैन, राजेंद्र गांधी, उमेष गौड़, जगदीष बच्छानी, दिनेष शर्मा, मोहन बृजवासी, सुरेष जैन, सोनू रावत भी थे।
जनता ही मेरी मालिक-देवनानी ने विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनकी मालिक है। वे हमेषा जनता के सेवक रहे हैं। जनता ने जो भी विकास कार्य बताए, उन्हें मूर्तरूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आटे से तोला, तलवार भेंट की-देवनानी ने गुरूवार को वार्ड 3 में हनुमान नगर, देव नगर, विकास काॅलोनी, मान सरोवर काॅलोनी, रामनगर स्कूल के आसपास आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से सम्पर्क साधा। पार्षद ज्ञान सारस्वत, सीताराम शर्मा, अरविंद पाराषर, कांजी गुर्जर, नारायण गुर्जर, राजेन्द्र चैहान, रवि भाटी, सागर शर्मा, रामकिषन गुप्ता, लक्की गोयल, ओमप्रकाष सुवाल, विजय लोढ़ा, अषोक जैन, श्वेता शर्मा, मोहन सत्यानी आदि उनके साथ रहे। देवनानी ने गुरूवार की शाम को वार्ड संख्या 12 में पड़ाव, जनता मार्केट, सब्जी मंडी, प्लाजा सिनेमा, केसर गंज गोल चक्कर, ऊसरी गेट, ठठेरा चैक, नवाब का बेड़ा, सोनी मौहल्ला, प्रभु मौहल्ला, सीताराम बाजार, चटाई मौहल्ला, बाजे वाली गली आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। ठठेरा चैक में देवनानी को आटे से तौला गया और तलवार भेंट की गई। देवनानी के साथ पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव, पार्षद बलराम हरलानी, मंडल अध्यक्ष योगेष शर्मा, बालेष गोहिल, विजय कांकाणी, राजू श्रीवास्तव, हरीष सहानी, अनिल गुप्ता, दीपक कुमार, विजय सिंह, पपनसिंह, मोहनसिंह, सतीष शर्मा, आषा देवी, नीलम यादव, किषोरी, शकुंतलादेवी, विद्यादेवी, दामोदर प्रसाद, मनोहरसिंह, बाबूभाई, हनी कष्यप, बनवारीलाल, खेमचंद शर्मा, पंकज नागपाल, प्रमोद जैन, दीपक शर्मा आदि भी थे।
व्यापारियों से मिले-देवनानी ने पड़ाव में विभिन्न व्यापारियों से मुलाकात कर मत व समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वे हमेषा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयत्नषील रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। चर्चा करने वालों में सुनीलदत्त जैन, पार्षद व व्यापारी बलराम हरलानी, रमेष चैलानी, राजू उदयरानी, दिलीप मूंदड़ा, योगेष गर्ग, रिखबचंद पगारिया, गगन साहू, गोपाल खंडेलवाल, तुलसी मोटवानी, अष्विनी शास्त्री, मुकेष पिंजानी, राजू मूरजानी, मनोज सामनानी आदि शामिल रहे।
महिलाओं ने किया सम्पर्क-शहर भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने गुरूवार को पुलिस लाइन, पीलीखान, लोहाखान आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर देवनानी के लिए वोट मांगे। टीम में मोर्चा की शहर जिलाध्यक्ष रष्मि शर्मा, सावित्री शर्मा, सरोज चैधरी, विजय लक्ष्मी विजय, विजया शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमला साहू, सरोज कंवर आदि शामिल रहीं।
आज के कार्यक्रम-देवनानी शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे वार्ड 57 में पानी की टंकी के पास, जनता काॅलोनी से जनसम्पर्क की शुरूआत करेंगे। वार्ड 58 में दोपहर 3.15 बजे जनसम्पर्क की शुरूआत गली नं. 1 बलदेव नगर से करेंगे।

error: Content is protected !!