श्री निम्बार्क कोट में भागवत कथा 22 से

अजमेर। शहर में पृथ्वीराज मार्ग स्थित श्री निम्बार्क कोट मंदिर में शनिवार से श्रीमद भागवत भक्ति गंगा प्रवाहित होगी। इसमें जगदगुरु निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज के सुशिष्य पं.रविशंकर शास्त्री व्यासपीठ पर विराजित होकर कथा का अमृतपान कराएंगे। प्रवक्ता सुमित सारस्वत ने बताया कि सात दिवसीय कथा के मध्य कृष्ण जन्म, कालिया मर्दन, गोवर्धन लीला, सुदामा चरित्र पर प्रवचन होंगे। धूमधाम से उत्सव भी मनाए जाएंगे। आगामी 28 दिसंबर तक होने वाली कथा का समय दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। कथा को लेकर शुक्रवार को आयोजक कमला जोशी, विष्णुदत्त जोशी, महेशचंद जोशी, सुखदेव शर्मा व अन्य सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

सुमित सारस्वत
मो.9462737273

error: Content is protected !!