राधा विहार में खूब जमा फाग का धमाल

अजमेर/हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित राधा विहार महिला मंडल की महिलाओं ने शुक्रवार 15 मार्च को फाल्गुन माह की उमंग और उल्लास के साथ फाग-उत्सव मनाया। कुषाल जैन, कल्पना कांसवा, तृप्ति जैन और मोनिका कोठारी के संयोजन में हुए इस आयोजन में लाल रंग की चुनरी और श्वेत-लाल फाग रंग के विेषेष वस्त्र पहनकर पारम्परिक लोक नृत्य करते हुए रंग-अबीर-गुलाल से तिलक होली खेलकर काॅलोनी की सभी महिलाओं ने जमकर धमाल किया। राखी सोनी, नीतू नाहर, अंजू गर्ग, अनीता चौरसिया, श्वेता सुराणा, भगवती सोनी, सपना गुप्ता, मनीषा वर्मा, ममता जैन, पायल, ममता शर्मा, जागृति जाॅली, सीमा सोनी इत्यादि सभी महिलाओं ने अंताक्षरी, हाउजी, बैलून गेम जैसे मनोरंजक खेल भी खेले और विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। महिलाओं का फूलों से बने विषेष प्रकार के बोर से श्रृंगार कर अभिनन्दन किया गया।

error: Content is protected !!