होली पर्व के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर, 18 मार्च। अजमेर में होली एवं धुलण्डी त्यौहार के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि उप पंजीयक द्वितीय श्री राम कुमार टाडा को दरगाह क्षेत्र, उप पंजीयक प्रथम श्री गुरू प्रसाद को उत्तर क्षेत्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री जय प्रकाश चारण को दक्षिण क्षेत्र तथा जिला रसद अधिकारी द्वितीय श्री विनय कुमार शर्मा को रिजर्व कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार तथा समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

error: Content is protected !!