भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 23 व 24 मार्च को जयपुर में

भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आगामी 23 व 24 मार्च को जयपुर में आयोजित की जायेगी। बैठक प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य, संभाग प्रभारी, जिला व महानगर के अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहेगें। दो दिवसीय बैठक में चार सत्रों में अलग अलग विषयों पर चर्चा की जायेगी। प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि बैठक में संगठन गतिविधियों पर चर्चा, वार्षिक कलण्डर, सिन्धी बाल संस्कार शिविर व संस्कार केन्द्र, सिन्धु दर्शन यात्रा, योग केन्द्रों सहित विभिन्न सेवा कार्याें की योजना व संगठन वर्ष पर भी चर्चा की जायेगा। बैठक में युवा व महिला प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगें।

केन्द्रीय पदाधिकारियों की बैठक 23 मार्च को जयपुर में
प्रदेश प्रचार मंत्री दिलीप पारवाणी ने बताया कि आगामी 23 मार्च में जयपुर में सभा के केन्द्रीय कार्यकारिणी, पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्षमणदास चंदीरामाणी करेगें। जिलाध्यक्ष डॉ. कैलाश शिवलाणी ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय पदाध्किारी, सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, युवा व महिला ईकाई के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री सम्मिलित होगें।
(दिलीप पारवाणी) प्रदेश प्रचार मंत्री, मो.9829994888

error: Content is protected !!