प्रेशर की कमी, खराब हेण्डपम्प, सीवरेज से क्षतिग्रस्त सड़के आदि समस्याओं के साथ क्षेत्र में सड़क, नाली निर्माण हेतु क्षेत्रवासियों ने रखी मांग
अजमेर, 1 जुलाई। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कल 01 जुलाई को अपने निवास स्थान पर जन सुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर उनका त्वरित समाधान किये जाने के निर्देश दिये।
देवनानी ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल समस्या से सम्बंधित कई शिकायते प्राप्त हुई। घूघरा घाटी क्षेत्र में प्रेशर की कमी के साथ पांच हेण्डपम्प खराब पड़े है। प्रतापनगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था हेतु क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक कुएं पर मोटर व टंकी लगवाये जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने की। इसके अतिरिक्त फायसागर रोड़ स्थित श्रीजी विहार जहां पर लगभग 200 लोग निवास करते है वहां पर पानी की पाईप लाईन नहीं होने से नई लाईन बिछाने की मांग सामने आई। गांव माकड़वाली में स्थित पानी की टंकी का वाल्व काफी समय से खराब होने से पानी व्यर्थ बहने की शिकायत भी मिली। इस सम्बंध में जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता से बात कर समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाने के लिए कहा गया।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों से क्षेत्रवासियों को हो रही भारी असुविधाओं की शिकायते प्राप्त हुई। फायसागर रोड पर कीर्ति नगर के बाहर सीवरेज कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का भी पुनर्निर्माण कराने की मांग क्षेत्रवासियों ने की। इसके अतिरिक्त गृहकर रिकार्ड में नाम सुधारने, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किये जाने जैसी शिकायतें भी प्राप्त हुई। नगर निगम से सम्बंधित शिकायतों के समाधान हेतु महापौर महोदय से आग्रह किया गया।
इसके अतिरिक्त फायसागर रोड़ स्थित कीर्तिनगर के क्षेत्रवासियों ने उनकी काॅलोनी को ग्राम पंचायत क्षेत्र से निगम सीमा में सम्मिलित कराने मांग की। साथ ही बजरंग काॅलोनी विश्वनाथ विहार काॅलोनी में सड़क नाली निर्माण, लोहाखान टेम्पों स्टेण्ड से श्मशान स्थल तक सरकारी दिवार को पिछे कर सड़क की चैड़ाई बढाने, चामुण्डा काॅलोनी में सड़क निर्माण, किसान काॅलोनी में सड़क निर्माण, राजकीय बालिका विद्यालय कुन्दन नगर में कक्षा कक्षों का निर्माण कराये जाने आदि की मांग भी क्षेत्रवासियों ने की।