भाजपा का मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ

अजमेर 8 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आज मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया इसके अंतर्गत बजरंग मंडल का कार्यक्रम पुलिस लाइन चौराहे पर और पृथ्वीराज मंडल का कार्यक्रम लोंगिया स्थित सामुदायिक भवन में जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा के नेतृत्व में किया गया जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर आरंभ किया गया है उन्होंने कहा डॉक्टर मुखर्जी हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और विगत बार भाजपा के देशभर में 11 करोड़ सदस्य बने परंतु इस बार आम जन स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ने के लिए उत्सुक है इसे देखते हुए लगता है कि हम 11 करोड़ से कहीं आगे सदस्यता अभियान को लेकर जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के संयोजक रमेश सोनी ने कहा कि 6 जुलाई से इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया गया है। और कल जिला स्तर पर प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह जी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ आज यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर शुरू किया गया है यहां से सदस्यता अभियान को गति मिलेगी और हम सभी अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे। बजरंग अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि आज के सदस्यता अभियान में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ अपनी भागीदारी निभाई जो बूथ स्तर तक निरंतर जारी रहेगी पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि हम सभी का यह प्रयास निरंतर रहेगा कि हर वर्ग हर क्षेत्र के लोग भाजपा से जुड़े और निश्चित रूप से हमारे कार्यकर्ता इस अभियान को अप्रत्याशित रूप से सफल बनाएंगे। आज के कार्यक्रम में शहर महामंत्री आनंद सिंह राजावत , बजरंग मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक पार्षद राजेंद्र सिंह राठौड़ , महामंत्री गंगाराम सैनी , मण्डल उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज बगरू , सत्यनारायण शर्मा , श्याम पंवार , रमेश शर्मा , अशोक राठी , संजीव नागर , अजय नरुका , विकास सोनगरा , सुनील जैन , सुरेंद्र माथुर , तेजपाल साहनी , मुकेश सोनी , रामदेव भड़ाना , संजीव चतुर्वेदी , पंकज सोनी , महामंत्री प्रकाश जी बंसल , अनिल नरवाल,जातवेद सोनी,धर्मपाल जाटव,सुरेश गोयल,गौरव मीरवानी संजय चौहान बूथ अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!