शीला दीक्षित के निधन पर श्रृद्धाजंली

अजमेर 20 जुलाई 2019 ( ) दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली प्रदेष अध्यक्ष शीला दीक्षित जी के निधन पर अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने शोक व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा को श्रृद्धाजंली प्रेषित की है।
यह जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि माननीया शीला दीक्षित के निधन से सम्पूर्ण कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति पहंुची है। इन्होने महिला उत्थान के लिए अथक प्रयास किये। इनका महिलाओ को समाज में बराबरी का स्तर दिलाने के अभियानों में अच्छा नेतृत्व रहा। इन्होने संयुक्त राष्ट्रसंघ की महिला स्तर समिति में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। साथ ही माननीया दीक्षित ने सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड भी अपने नाम लिया व दिल्ली की सीएम रहते हुए उन्होने बहुत से विकास कार्य भी किये। ऐसी कांग्रेसी नेता के निधन से समस्त कांग्रेस को क्षति पहंुची है। इसी के चलते अजमेर शहर जिला महिला कांग्र्रेस माननीया शीला दीक्षित जी के निधन पर श्रृद्धाजंली अर्पित करते हुए ईष्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की कामना करती है।

error: Content is protected !!