वार्ड 2, 6, 7, 12, 47, 52, 54, 55, 56, 58, 60 में सम्पर्क कर दिलाई सदस्यता

अजमेर, 8 अगस्त। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में विधायक वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह तथा सदस्यता संयोजक घीसूलाल गढ़वाल ने घर-घर सम्पर्क कर क्षेत्रवासियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। वर्तमान में भाजपा द्वारा प्रदेश में संगठन पर्व के रूप में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है।
देवनानी ने आज वार्ड संख्या 2, 60, 54 व 47 में जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क किया तथा विधिवत तरीके से क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार से जुड़ने के लिए क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण है। पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है।
इसी प्रकार भाजपा के प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह ने वार्ड संख्या 6, 7 12 में घर-घर सम्पर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें सदस्यता के कार्य में गति लाने के लिए प्रेरित किया ।
भाजपा सदस्यता अभियान के अजमेर शहर के संयोजक घीसूलाल गढ़वाल ने भी वार्ड संख्या 56, 52, 55 व 58 में जाकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान उनके साथ रमेश सोनी, योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, राजेश शर्मा, धर्मपाल जाटव, अनिल नरवाल, जातवेद सोनी, भारती श्रीवास्वत, दीपक शर्मा, धर्मराज गौतम, चन्द्रेश सांखला, धर्मेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह राठौड़, गोविन्द बसंल, गंगाराम सैनी, प्रकाश मेहरा, आशीष शर्मा, भरत आसनानी, अनुज माथुर, अनीश कपूर, राजेश सोदे, रमेश चैहान सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता थे।

error: Content is protected !!