स्वर्णिम ‘सिन्ध एवं सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की पुस्तक का विमोचन

अजमेर 26 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की जयंती के उपलक्ष में भारतीय इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष डाॅ. नवल किशोर उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तक स्वर्णिम ‘सिन्ध एवं सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन‘ का विमोचन भी किया गया।
पूर्व प्राचार्य डाॅ. प्रकाश चन्द चन्दावत ने पुस्तक पर प्रकाश डालते हुये कि यह पुस्तक विषयवस्तु, तथ्यात्मकता एवं ऐतहासिक महता की दृष्टि से शोधात्मक तथा उपयोगी है इसमें प्राचीन सिन्धु सरस्वती सभ्यता के नवीनतम साक्ष्यों के आधार पर उसकी वैदिक अभिन्नता, वैशिष्टय, राजनीतिक पुष्ठभूमि से लेकर महत्वपूर्ण पक्षों पर नवीनतम विषयों पर प्रकाश डालता है।
पुस्तक के लेखक डाॅ. उपाध्याय ने कहा कि भारत का इतिहास संपूण विश्व मानवता के लिए एक स्वर्णिम पृष्ठ है। शौर्य, पराक्रम और सतत् संघर्ष का इतिहास है। मेरे द्वारा प्रकाशित इसपुस्तक में सिन्ध व महाराजा दाहरसेन के जीवन पर पूर्व जानकारी देने का प्रयास किया गया है।
विमोचन समारोह में विधायक अनिता भदेल, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, समिति के नवीन सोगाणी, कवंलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी मोहन तुलस्यिाणी, महेश टेकचंदाणी, तान सिंह शेखावत, सूरजमल राव, हरीश बेरी, मुनीश, रवीन्द्र शर्मा, सीताराम शर्मा, लक्षमीकांत शर्मा, जितेन्द्र जोशीअजमेर सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, साहित्यकार ढोलण राही, शोध पीठ की निर्देशक डाॅ. लक्षमी ठाकुर, तुलसी सोनी, विनीत लोहिया सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हरीश बेरी, सचिव,
मो. 9828254282

error: Content is protected !!