ढोल ,किन्नर नृत्य और भजन के साथ शुरू हुआ पर्यावरणमित्रगणपति महोत्सव

सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर अजमेर को कुछ देकर सार्थक बदलाव की मुहिममें जुटे यूनाइटेड अजमेर परिवार के चौथे गणपति महोत्सव का आगाज़ आजदिनांक
2 -9 -19 को सुबह दस बजे आनासागर जेट्टी पर धूम धाम से हुआ |
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय टाक ने बतायाकि मिटटी के गणपति को प्राकृतिक रंगों से सजाया गया है – गेरू , नील , खड़िया व पेवरि से रंगे हुए गणपति बहुत मोहक लग रहे हैं |
शाम को साढ़े सात बजे महाआरती हुई जिस में अजमेर के गणमान्य व्यक्तियों नेहिस्सा लिया |
वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने हेतु यूनाइटेड अजमेर कृतसंकल्प है सो महाआरतीके पश्चात संध्या किन्नर के नृत्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ |
तत्पश्चात पुष्कर से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार विनी देवड़ा द्वाराभजन प्रस्तुतियां दी गयीं , उन के गाये भजनों को श्रोताओं ने जम कर सराहा |
उस के बाद मंच को अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिनाम गायक डॉ रजनीश चारण जी ने संभालाऔर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दे कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया |
अजमेर की मशहूर डॉक्टर रमा गर्ग जी ने गणपति की स्तुति पर मनमोहक नृत्यप्रस्तुत किया |
डॉ रजनीश चारण जी के गाये भजन पर नृत्यांगन कत्थक कला केंद्र की निदेशकस्मिता भार्गव जी ने भी अपने नृत्य का जादू गणपति के मंच पर बिखेरा |
मधुर आवाज़ की धनी अनीता भार्गव ने भी भजनों की सुरीली प्रस्तुति दे श्रोताओं कामन मोह लिया |
सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका मोनाली गर्ग ने बताया कि दिनांक 3 -9 -19 को गणपति रंग भरो प्रतियोगिता और गणपति बनो प्रतियोगिता शाम चार बजे सेआयोजित की जाएगी , इस प्रतियोगिता में अजमेर के तीन साल से आठ साल केबच्चे हिस्सा ले सकते हैं |

error: Content is protected !!