देवनानी ने किया वार्ड 58 में 20 लाख के विकास कार्यो का शुभारम्भ

अजमेर, 9 सितम्बर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने सोमवार को वार्ड 58 में माकड़वाली रोड स्थित बाबा गोपालदास काॅलोनी बलदेव नगर में 20 लाख की राशि से बनने वाली सड़क व नाली के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
क्षेत्रीय पार्षद प्रकाश मेहरा ने बताया कि बाबा गोपालदास काॅलोनी बलदेव नगर में नगर निगम द्वारा स्वीकृत 20 लाख के फण्ड से लगभग 325 मीटर सड़क व 250 मीटर नाली का निर्माण कराया जाएगा जिससे क्षेत्रवासी को सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
निर्माण कार्य के शुभारम्भ के अवसर पर पार्षद प्रकाश मेहरा, भाजपा शहर जिला मंत्री विनोद कंवर राठौड, बूथ अध्यक्ष भरत ओझा, सुनील मेहरा, ज्ञान सिंह पंवार, देवेन्द्रदास कल्याणी, एसएन चैरसिया, अनिल मेहरा, डीपी सिंह, किशोर टेकवानी, तरूण, रोशनलाल पारीक, दातारसिंह, भगवती शर्मा, किरण, गणेशदत्त, राधेश्याम खण्डेलवाल, गौरव सांखला, महेश सांखला, अभिषेक, अर्जुन सांखला, अभिषेक मित्तल, सत्येन्द्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!