कलषाभिषेक एवं क्षमावाणी महापर्व बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज शनिवार को वार्षिक कलषाभिषेक एवं क्षमावाणी महापर्व श्री जिनषासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर नाका मदार अजमेर पर हजारो की संख्या में समाज के लोगो द्वारा वार्षिक कलषाभिषेक एवं क्षमावाणी महापर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार संयोजक राजकुमार पाॅण्डया ने बताया कि आज दोपहर 2ः00 बजे जुलूस के साथ जलयात्रा जैन नगर नाका मदार से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्ग होती हुई पुनः जैन मन्दिर जी पर समाप्त हुई जुलस में महिलाऐं, पुरूष व बच्चे शामिल हुये। जुलूस का मन्दिर जी पहंुचने पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पष्चात् दोपहर 3ः00 बजे से वार्षिक कलाषाभिषेक का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया जिसमें श्री जी की प्रतिमा पर अभिषेक करने का सौभाग्य कपिल कुमार सुनील कुमार दनगसिया, योगेष कुमार राकेष कुमार राकेष कुमार पाॅण्डया व वीरेन्द्र कुमार नमन कुमार ठकुरिया परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आदि सृष्टि महिला मण्डल, सुनन्दा महिला मण्डल, ब्राहमी महिला मण्डल व स्वतन्त्र जैन चिन्तन महिला प्रकोष्ठ द्वारा जैन भजन प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का मंगलाचरण शांति सागर पाठषाला के बच्चों द्वारा किया गया। तत्पष्चात् सामुहिक क्षमावाणी का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या मे सभी समाज बन्धुओं, माताओ बहनो के द्वारा आपस में एक दूसरे से साल भर में हुई गलतियों के लिए सामूहिक क्षमायाचना की गयी। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार पाॅण्डया के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन धर्मार्थ प्रन्यास ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष अतुल ढिलवार, मंत्री धर्मेष कुमार साहबजाज, सुनील ढिलवारी, योगेन्द्र कोलानायक, वीरेन्द्र कुमार महतिया, राकेष घीया, वीरेन्द्र कुमार ठकुरिया, कपिल दनगसिया, सुभाष चडौसिया, सुरेष चन्द पाॅण्डया, सुनील कुमार साहबजाज, मोनु पंचगईया, नागेन्द्र दनगसिया आदि समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

(राजकुमार पाॅण्डया)
मो. 9352000220

error: Content is protected !!