पुलिस बैण्ड के साथ हुआ मार्चपास्ट

अजमेर, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के 144वें जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि पर गुरूवार को पुलिस बैण्ड के साथ मार्चपास्ट किया गया।
गुरूवार सांय मार्चपास्ट एवं पुलिस बैण्ड राजकीय संग्रहालय से आरम्भ होकर नगर निगम तक पहुंचा। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, हाडी रानी, स्काउट, जैल प्रशिक्षण केन्द्र, एनसीसी सहित आमजन की भागीदारी रही। मार्चपास्ट के आगे मसाल चल रही थी।
मार्चपास्ट को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री कैलाश चंद शर्मा एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शहर श्री नारायण लाल ने हरी झण्डी दिखायी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मसाल थामी और मार्चपास्ट हुआ। मार्चपास्ट नगर निगम पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का 3 नवम्बर, 2019 का विशेष अभियान स्थगित
अजमेर, 31 अक्टूबर। मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के तहत समस्त मतदान केन्द्रों पर शेष रहे मतदाताओं की मतदाता सूची में प्रविष्टियों का सत्यापन करने के लिए 3 नवम्बर को आयोजित होने वाला विशेष अभियान स्थगित कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

error: Content is protected !!