गोपाष्टमी पर होगा गौमाता का सामूहिक महापूजन एवं महाआरती

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से गोपाष्टमी महापर्व मनाया जायेगा। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र मंगल ने बताया कि संस्था की ओर से जन सहयोग से चलायी जा रही मुहीम “गौ सारथी” के अंतर्गत कल 4 नवंबर दोपहर 4 बजे नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने वाली गायों की सामूहिक पूजा अर्चना कर गोपाष्टमी का महापर्व मनाया जायेगा। गौरतलब है की सारथी संस्था की और से शिवरात्रि से लगातार गौ माता को चारा खिलने की मुहीम चलायी जा रही है। गौ सारथी मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बतया की दोपहर 4 बजे गौ माता का वैदिक मंत्रोचार द्वारा विधि विधान से सामूहिक पूजन किया जायेगा। और गौ माता को हरा चारा, गुढ़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाई जाएगी साथ ही 101 दीपक से गौ माता की महाआरती करी जाएगी। पूजन में विभिन्न संस्थाओं एवं अजमेर शहर के विभिन्न समाजों के महिला पुरुष सामूहिक रूप से गौ माता का महापूजन एवं महाआरती करेंगे।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!