सिटी स्टार्स क्लब के द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन कराया

आज 15 जनवरी 2020 – सिटी स्टार्स क्लब के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा मकर संक्राति के शुभ अवसर पर श्री अम्बे वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला व वृद्ध पुरूषो को भोजन कराया व श्री आनंद गौ शाला में गायो को चारा व गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ कमाया।
यह जानकारी देते हुए विपुल अग्रवाल ने बताया कि जैसा कि मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत में किसी ना किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राषि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापो का विषेष महत्व है। इसी के चलते सिटी स्र्टास क्लब के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने श्री अम्बे वृद्धा आश्रम में भोजन कराकर व गौ शाला में गायो को चारा व गुड़ खिलाकर मकर सक्रांति पर्व मनाया।
इस दौरान मुख्य रूप से विपुल अग्रवाल, लक्ष्य वर्मा, जयन्त कन्दौई, विजय मित्तल, हिमांषु गोयल, टीना भोजवानी, अर्जना शर्मा, अमन ओझा, कृतार्थ ठाडा व अर्जित डीडवानिया सहित क्लब के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

(विपुल अग्रवाल)
सिटी स्टार्स क्लब, अजमेर
मो. 8104047681

error: Content is protected !!