*बजट राजस्थान 2020 का स्वागत*

अजमेर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय पुरोहित प्रदेश महामंत्री डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉक्टर मयंक सुभम डॉ सुरेश गर्ग उद्योगपति राजेंद्र गोयल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संयोजक मामराज सेन ने आज राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश बजट राजस्थान 2020 को जनकल्याणकारी एवं राजस्थान के विकास में एक पहल बताया ।
कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने सर्व जन कल्याण और सर्व विकास की भावनाओं के अनुरूप -निरोगी राजस्थान संपन्न किसान महिला, बाल एवं वृद्ध कल्याण, सक्षम मज़दूर, छात्र- युवा- जवान शिक्षा का परिधान पानी,बिजली और सड़कों का मान कौशल एवं तकनीक प्रधान के साथ विधान सभा में 2020-21 जनकल्याणकारी बजट पेश किया है। बजट राजस्थान 2020 किर्यान्वयन से स्वस्थ राजस्थान निरोगी राजस्थान बनेगा।

error: Content is protected !!