जवाहर रंगमंच पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य संध्या

अजमेर। अजमेर कत्थक कला केन्द्र की संस्थापिका स्वर्गीय डॉ. नुपुर रॉय की जयन्ती पर विविधा कला और संस्कृति संस्थान की और से 8 दिसम्बर शनिवार को जवाहर रंगमंच पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कत्थक नृत्यांगना, दृष्टि रॉय और भोपाल की भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. लता सिंह मुंशी अपनी कला का जलवा बिखेर रही हैं। शनिवार शाम जवाहर रंगमंच पर नृत्य संध्या का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान थे, जबकि विशिष्ठ अतिथि उपमहापौर अजीत सिंह राठौड़, बैंक ऑफ  बड़ौदा के डीजीएम मदन सिंह चौहान और डॉ. वन्दना चक्रवर्ती मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान दुर्गा सप्तशती, राग दुर्गा, ताल आदि ताल, शिव पंचाक्षर स्त्रोत जैसे नृत्य भंगीमाओं को जब स्टेज पर प्रस्तुत किया गया तो पुरा सभागार भावमग्न होकर शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुती को देखता रहा।
भरत नाट्यम में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति नृत्यांगना डॉ. लता सिंह मुंशी ने सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान शास्त्रीय नृत्य पर हावी होते पाश्चात्य नृत्य के बारे में कहा कि हिपहोप और सालसा नृत्य सिखने में जितना वक्त लगता है, उससे कहीं अधिक समय ओर तपस्या शास्त्रीय नृत्य को सिखने में करनी पड़ती है। भरत नाटय्म में डाक्टरेट करने वाली डॉ. लता सिंह मुंशी खुजराहो फेस्टीवल, कालीदास नाट्य समारोह सहीत देश विदेश में भरत नाट्यम नृत्य की ख्याति फेला चुकी हैं।
error: Content is protected !!