315 से अधिक गौ माता एवं मूक पशु पक्षियों को भोजन करवाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा लॉक डाउन में मूक पशु पक्षियों के भोजन हेतु शुरू करि गयी मुहीम “अब कोई जानवर भूखा नहीं रहेगा” में आज भी मूक पशु पक्षियों को भोजन करवाया गया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की सारथी संस्था की ये मुहीम लॉक डाउन में प्रति दिन जारी राखी जा रही है। आज संस्था द्वारा कैसर गंज, गोल चक्कर, बजरंग गढ़ चौराहा, वैशाली नगर चौराहा , पंचशील चौराहा सहित नगर निगम अजमेर द्वारा शहर की सड़को से पकड़ कर कांजी हाउस में राखी गयी गौ माता, नंदी एवं गौ वंश को हरे चारे का भोजन करवाया। संस्था द्वारा आज 315 से अधिक गौ माता को भोजन करवाया।
सांस्कृतिक सचिव विनोद बंसल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा गौ माता के भोजन के अलावा अनेक स्थानों पर संस्था सदस्यों द्वारा कबूतरों एवं चिड़ियों को दाना, एवं श्वानों के लिए टोस्ट एवं बंदरों के लिए ब्रेड आदि की भी व्यवस्था करी गयी। मुहीम को लॉक डाउन की समाप्ति तक जारी रखा जायेगा। मुहीम में साकेत बंसल, निशा अग्रवाल, राधिका सोनी, शाहबबुद्दीन, अनुराग सिंह रलावता, कपिल अग्रवाल, पूजा, नारी बुरानी, विनय मंगल, ओजस गोयल सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।

मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9829927573

error: Content is protected !!