गौ माता सहित मूक पशु पक्षियों को भोजन करवाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वार लॉक डाउन में मूक पशु पक्षियों के लिए शुरू करि गयी मुहीम “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा” में आज भी कई पशु पक्षियों को भोजन करवाया गया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा गोवेर्मेंट कॉलेज चौराहा, कैसर गंज, कवंडसपुरा, मदारगेट चौराहा, बजरंग गढ़ चौराहा सहित कांजी हाउस अजमेर में नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों से पकड़ी गयी बेसहारा गौ माता, बछड़ों एवं नदियों को भोजन करवाया। आज संस्था दवरा लगभग 280 गौ माताओं को भोजन करवाया गया।
संस्था सांस्कृतिक सचिव विनोद बंसल एवं संयोजक नौरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्तिथि कांजी हाउस में शहर की सड़कों से पड़के गए कुछ गधे भी रखे गए हैं। संस्था द्वारा लॉक डाउन की समाप्ति तक उन्हें भी भोजन करवाने का बेडा उठाया है। आज भी संस्था द्वारा इन सभी गधो को हरे चारे का भोजन करवाया गया। साथ ही शहर में कई स्थानों पर कबूतरों एवं चिड़ियों के लिए दाना और श्वानों के लिए कई स्थानों पर टोस्ट एवं बिस्कुट भी रखे गए।
मुहीम में साकेत बंसल, विनय मंगल, राहुल गोयल, कमल कुमार, राधिका सोनी, रणवीर सिंह, कपिल अग्रवाल, पूजा, सहित अनेक संस्था सदस्यों का सहयोग मिला।

मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858

error: Content is protected !!