गौ माता एवं मूक पशु पक्षियों की सेवा लॉक डाउन की समाप्ति तक रहेगी जारी

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा लॉक डाउन पर गौ माता एवं मूक पशु पक्षियों की सेवार्थ उन्हें भोजन करवाने की जो मुहीम शुरू करि थी वो लॉक डाउन की समाप्ति तक इसी प्रकार जारी रहेगी।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा प्रतिदिन शहर की सड़को पर नज़र आने वाली गौ माता एवं कई पशुओं को हरे चारे का भोजन करवाया जा रहा है इसी के साथ संस्था द्वारा नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस में शहर की सड़कों से पकड़ के लायी गयी गौ माता, बछड़ो, नंदी एवं कुछ गधो को भी प्रतिदिन हरे चारे का भोजन करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज भी शहर के राम गंज, कैसर गंज, बजरंग गढ़ चौराहा, कवंडस पूरा, वैशाली नगर सहित कांजी हाउस में रहने वाली लगभग 270 से अधिक गौ माता एवं वहां रखे गए गधों को भी हरे चारे का भोजन करवाया।
मुहीम के संयोजक नोरत बंसल और जय गोयल ने बताया की संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए मक्का, बाज़ार और ज्वार भी रखा जा रहा है साथ ही श्वानों को टोस्ट आदि खिलाये जा रहे हैं। ये सभी सेवाएं लॉक डाउन की समाप्ति तक जारी रहेगी।

मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858

error: Content is protected !!