1- श्रीमान् अशोक जी गहलोत,
मुख्यमंत्री,
राजस्थान सरकार, जयपुर ।
2- श्रीमान सचिन पायलट जी,
उपमुख्यमंत्री,
राजस्थान सरकार, जयपुर ।
3- डा.रघु जी शर्मा,
चिकित्सा एंवम् स्वास्थय मंंत्री,
राजस्थान सरकार, जयपुर ।
विषय:- राजस्थान में मेडिकल विभाग में वाल्मिकी समाज के साथ हो रहे पक्षपात में न्याय कर अन्य सेवाओं की भांति संविदा पर कार्य कर रहे समस्त संविदा सफाई कर्मियों को 5 वर्ष के के आधार पर स्थाई सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्ति दिलाने बाबत ।
महोदय,
उपरोक्त विषय में सादर निवेदन है कि राजस्थान सरकार ने समय-समय पर संविदा पर कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मी व कार्यालयों में ठेकेदार के पास कंप्यूटर टाइपिस्ट,नर्सिंग स्टाफ, फार्मेसटिट,टेब लेबोरेटरीज, का काम करने वाले संविदा कर्मियों को नियमित किया है जो ज्यादातर उच्च वर्ग के रहे हैं इससे इस प्रेस प्रतीत होता है कि बहुत ही कठिनाई के बीच सफाई जैसा अत्यावश्यक कार्य करने वाले वाल्मीकि समाज के ठेकेदार के अधीन काम करने वाले संविदा कर्मियों स्थाई नियुक्ति देने के बारे में सरकार कभी विचार नहीं करती ।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 2 हजार चिकित्सक व 9 हजार नर्सिंग स्टाफ GNM व ANM गत दिनों र्पूव ही नई भर्ती कि घोषणा की गई थी और इससे पूर्व गत् सरकार ने संविदा कर्मचारियों को जो कि फार्मिसिसट व कमप्यूटर टाइप राईटर व अन्य को परमानेंट किया था जबकि काग्रेंस सरकार तो इस वर्ग के हितों के बार हमेशा सोचती है , लेकिन इस भीषण कोरोना महामारी मे अब क्यों नहीं सोच रही है ,इन वाल्मिकी समाज के लोगों ने क्या बिगाड़ा है जो इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो कि अनुचित व अन्याय र्पूण है ।
महोदय वाल्मिकी समाज का व्यक्ति भी इस खतरनाक कोरोना वायरस की लड़ाई में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सरकार के साथ खुद की जान को जोखिम में डाल कर इस कोरोना वायरस को हराने में सविंदा कर्मी ( ठेकेदार के अधीन) सफाई सबसे आगे की पंगक्ती मे खड़े होकर जंग लड़ रहे है जो लगभग बीस पच्चीस साल से काम कर रहे है जिस प्रकार सरकार चिकित्सको,नर्सिंग स्टाफANM,GNM, व अन्य को भर्ती करने जा रही है तो सफाई कर्मचारियों जो कि मेडिकल विभाग में व अन्य ठेकेदार के अधीन काम करने वाले सविंदा कर्मचारियों को परमानेंट करने जा रही है उसी प्रकार पूरे राजस्थान के मेडिकल कॉलेज एम्स व छोटे बढ़े अस्पतालो मे इन सफाई कर्मचारियों को भी परमानेंट करने की कृपा करें ।
( सुरेश कुमार लददड़ )
प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान,
अखिल भारतीय महत्तर सभा ,
देहलीगेट के बाहर, कमेला मौहल्ला, अजमेर ( राज.)
9828041181,8619011462