घर में रहकर ही कर रहे हैं प्रभात फेरी

अजमेर 1 मई 2020 शुक्रवार गोवत्स श्री राधा कृष्ण जी महाराज की सत प्रेरणा एवं संयास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी शिव ज्योतिष आनंद जी महाराज के पावन सानिध्य में गत 10 वर्षों से चल रही प्रभातफेरी वर्तमान में वैश्विक महामारी के पश्चात भी नियमित जारी है
प्रभात फेरी परिवार के उमेश गर्ग ने बताया कि करोना महामारी के इस विकट समय में भी प्रभातफेरी भारी उत्साह आस्था एवं निष्ठा के साथ अनवरत जारी है प्रभात फेरी परिवार के सदस्य अपने निवास पर ही तुलसा जी की 108 परिक्रमा प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक उपलब्ध वादयंत्रों के साथ हरि संकीर्तन करते हुए प्रभातफेरी कर रहे हैं

परिवार में लक्ष्मीनारायण हटूका रामरतन छापरवाल आलोक महेश्वरी अमर सिंह कुमावत शांतिलाल कैलाश जोशी पंडित महेश शर्मा अशोक अग्रवाल सत्यनारायण नारियलवाला टीकम सिंह पुनीत गर्ग टीकमचंद मनोज मिश्रा बृजेश मिश्रा गोकुल अग्रवाल पंडित महेश शर्मा रमेश मित्तल सहित सैकड़ों प्रभात फेरी के रसिक श्रद्धालु इस पुनीत अनुष्ठान को जारी रखे हुए हैं प्रभात फेरी परिवार के माध्यम से प्रतिदिन इस महामारी से संपूर्ण विश्व को मुक्ति मिले इस हेतु प्रार्थना एवं यज्ञ में आहुति दी जाती रही है
उमेश गर्ग 98297 93705

error: Content is protected !!