जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया ब्यावर का दौरा

अजमेर, एक मई। जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने आज अधिकारियों के साथ ब्यावर में कोरोना की रोकथाम के संबंध में क्षेत्रा का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रा में भोजन, दवा, दूध सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रा में लगातार दवा के छिड़काव के लिए भी कहा।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर राष्ट्रदीप ने शुक्रवार को उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उपखण्ड अधिकारी श्री जसमित सिंह संधु, क्वारेंटाईन सेंटर प्रभारी श्री गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. जोधा, चिकित्सा विभाग के डॉ. आलोक श्रीवास्तव एवं डॉ. दिलीप चौधरी को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इसके पश्चात उन्होंने क्षेत्रा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
देखी क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्थाएं
उन्होंने अधिकारियों के साथ राजमहल होटल में स्थापित क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्था देखी। सेंटर के अंदर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्वारेंटाईन सेंटर को उपलब्ध करवाये जा रहे भोजन एवं सुविधाओं की नियमित जांच के निर्देश प्रदान किए। सेंटर पर रोजेदारों के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। रोजेदारों की आवश्यकता अनुसार समय-समय पर भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाया जाए। रोजा इफ्तार के समय खजूर एवं अन्य फलों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
जांच में लाएं तेजी
जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों के परीक्षण में तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के उपचार का फॉलोअप भी किया जाना चाहिए। कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए समस्त व्यक्तियों के सैंपल लेकर उनका परीक्षण किया जाए। महिला के प्रसव वाले ऑपरेशन थियेटर को पूरी तरह से सील कर दिया जाए। इसका उपयोग पूर्णतः सेनेटाईजेशन के पश्चात ही किया जाएगा। अधिकतम व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच करवाई जानी आवश्यक हैं। लॉकडाउन के दौरान बूंदी से ब्यावर आए युवक में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसके साथ रहने वाले समस्त व्यक्तियों के भी कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए।

एपी सेंटर का लिया जायजा
जिला कलक्टर ने अधिकारियों के साथ ब्यावर के 2 एपी सेंटर सेंदरिया एवं गढी थोरियान का जायजा लिया। इस क्षेत्रा में सर्वे करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों के उपचार एवं क्वारेंटाईजशन के संबंध में गाईडलाईन के अनुसार कार्य करने निर्देश प्रदान किए।
स्क्रीनिंग और दवा छिडकाव की ली जानकारी
जिला कलक्टर श्री शर्मा ने कर्फ्यू क्षेत्रा में सघन स्क्रीनिंग और दवा छिडकाव की जानकारी ली। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि स्क्रीनिंग कार्य पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाए साथ ही पूरे क्षेत्रा में लगातार दवा का छिड़काव हो।

कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रांे मंे दवाओं की होगी होम डीलिवरी
अजमेर, एक मई। अजमेर शहर के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों मंे दवाईयों के रिटेलर दुकानदार अब अपनी दुकान से दवा नहीं बेच सकेंगे। उनकी दुकान तो खुलेगी लेकिन जरूरतमंद व्यक्तियों को दवाओं की होम डिलेवरी ही करनी होगी। आदेश का उल्लघन करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि अजमेर शहर में कोरोना महामारी के संक्रमण एवं प्रसार को रोकने के लिए थाना क्षेत्रा क्लाक टावर, कोतवाली, दरगाह, गंज, रामगंज एवं अलवरगेट के क्षेत्रांे में निषेधाज्ञा लागू है। निषेधाज्ञा वाले क्षेत्रों में रिटेलर मेडिकल दुकानदार अपनी दुकान पूरी तरह नही खोलकर, दुकान का शटर या दरवाजा बंद रखते हुए, आवश्यकतानुसार मांग होने पर संबंधित को दवाईयां डोर टू डोर उपलब्ध कराएंगे। किसी भी स्थिति में दुकान पर दवाईयां का विक्रय नहीं किया जाएगा। वर्तमान स्थिति में क्षेत्रा के किसी भी दुकानदार द्वारा दुकान पर दवाईयां का विक्रय करता पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

84 दुकानदार और बीएलओ पहंुचाएंगे कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में घर-घर आटा
अजमेर, एक मई। कोरोना वायरस के कारण कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए 84 उचित मूल्य दुकानदार एवं बीएलओ पात्रा परिवारों के घर-घर आटा पहुंचाया जाएगा।
जिला रसद अधिकारी श्री हीरा लाल मीणा ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत गेहूं के स्थान पर आटा वितरण करने के लिए 84 उचित मूल्य दुकानों को अधिकृत किया जाता है। उचित मूल्य दुकानदार अपने अधिकारिता क्षेत्रा के पात्रा लाभार्थियों को डोर-टू-डोर होम डिलेवरी के माध्यम से निःशुल्क आटा वितरित किया जाएगा। आटा वितरण मंे सुगमता एवं पारदर्शिता के लिए 84 बीएलओ को भी साथ में तैनात किया गया है।

error: Content is protected !!