अजमेर, 2 मई। जिले के समस्त बैंकर्स ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए गठित सीएम कोरोना रिलीफ फण्ड में सहायता राशि भेंट की। अग्रणी जिला प्रबंधक एम.एस. रावत के आव्हान पर अजमेर जिले में कार्यरत समस्त बैंक कर्मचारियों ने स्वेच्छा से सीएम कोरोना रिलीफ फण्ड के लिए सहायता राशि प्रदान की। इस राशि 79 हजार 601 का चैक भारतीय स्टेट बैंक के जिला समन्वयक सुबोध सूरी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय कर्मी श्री राजेन्द्र जैन द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री भगवंत सिंह राठौड को मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 सहायतार्थ भेंट किया। इसके साथ साथ बैंकों द्वारा कॉर्पोरेट, आंचलिका एवं क्षेत्रीय बैंकों के स्तर पर भी जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हे।