कीर्ति नगर में सड़क निर्माण का कार्य शुरू

अजमेर, 6 जुलाई। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने सोमवार को फाॅयसागर रोड स्थित कीर्ति नगर में सड़क निर्माण कार्य की शुरूआत की। देवनानी ने इसके लिए अपने विधायक कोष से 6 लाख रूपये स्वीकृत किये है।
देवनानी ने बताया कि कीर्ति नगर की कुछ गलियों में सड़कों का निर्माण नहीं होने से बुजुर्गों व बच्चों सहित क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही थी। बारिश में मार्ग पर खड्ढ़ों में पानी भर जाता था जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधा से निजात दिलाने के लिए विधायक कोष से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर महैन्द्र सिंह रावत, सीताराम शर्मा, पारस बोहरा, रविन्द्र सिंह, जितेन्द्र सैन, महेश प्रजापति, दिनेश आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!