भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अजमेर ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ‪भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता डाक बंगला पर एकत्रित हुए, डाक बंगले से नारे बाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया!
जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जमकर भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राजस्थान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा साजिश रच कर गिराने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसका कांग्रेसी कार्यकर्ता मुंह तोड़ जवाब देगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री गोपाल बाहेती पूर्व मंत्री ललित भाटी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर ब्रह्मदेव कुमावत डॉ राजकुमार जयपाल, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया महेन्द्र सिंह रलावता,जसराज जयपाल रामस्वरूप चौधरी सौरभ बजाड शिव कुमार बंसल डॉ शक्ति प्रताप सिंह राठौऱ डॉ सुरेश गर्ग राजेंद्र गोयल महेश ओझा, विष्णु माथुर, आरिफ हुसैन गुलाम मुस्तफा बलराम शर्मा अशोक बिंदल सुकेश कांकरिया राजेन्द्र नरचल, हेमंत जोधा, डॉ संजय पुरोहित लोकेश शर्मा, यासिर चिश्ती, महेश चौहान, विजय नागोरा, प्रमिला कौशिक, नोरत गुर्जर कैलाश कोमल राजकुमार तुलसियानी राकेश सांखला देशराज मेहरा शैलेन्द्र अग्रवाल,ललित वर्मा, समीर शर्मा, दिनेश के शर्मा, हरिप्रसाद जाटव, सुरेश राठौड़, सुमित मितल, नरेश मुदगल, कवि लोकेश चारण,,राजकुमार जैन , मयंक टंडन, मंजु बलाई, रागिनी चतुर्वेदी, मनीषा मीना,अरूणा कचछावा , रेखा पीिगोलिया द्रोपदी कोली नरेंद्र तुनवाल राव तुषार सिंह यादव शैलेश गुप्ता, दिलीप सामतानी , हनीश मारोठिया,डॉ सुनील लारा सुनील मोतीयानी निखिल टंडन, सर्वेश पारीक, दीपा पारवानी, संगीता बंजारा ,इन्द्रा सुनिया, मंजू सोनी,लक्ष्मी नायक, महेन्द्र कटारिया, समुशुदीन, प्रेम सिंह गौड, आशा तुनवाल , दिनेश शर्मा ,हुमायूं खान, रज्जाक भाटी आजाद मोहम्मद, ,शब्बीर खान सुनील धानका पिंटू बोहरा मामराज सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!