भाजयुमो ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

आज दिनांक 26जुलाई 2020को भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष प्रियशील हाडा के निर्देशानुसार भा.ज. यु. मो. के शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राठौर के नेतृत्व मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने वर्तमान समय मे कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए केन्द्र सरकार के नियमो की पालना करते हुए बजरंगगढ़ स्तिथ विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने हेतु एकत्रित हुए जिसमे भा.ज. यु. मो. के शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राठौर ने बताया की आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपने शौर्य और अदम्य पराक्रम से साठ दिवस तक चले कारगिल युद्ध मे विजय प्राप्त कर दुश्मन को पराजित किया था और अपनी विजय पताका लहराई थी इसी विजय दिवस के दिन हमारे शहीद सैनिको के अमर बलिदान को याद करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्भुत पराक्रम को नमन कर याद किया गया. पुष्पांजलि कार्यक्रम मे संकेत वर्मा, ऐडवोकेट शैलेंद्र सिंह, अंकित गुर्जर, अंकित डांगोरिया ,ऋषि मंगलानी, सुरेंद्र सिंह, विकास सेन, तरुण लालवानी, सुनील जाखड़, मोनू,अक्षय गोयर, धीरज, गौरव आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!