करोना पर विजय का प्रयास अभियान जारी रहेगा

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु होमियोपैथिक पिल्स व वॉशेबल फ़ेसमास्क का वितरण
———————–
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा एवम प्राज्ञ सेवा समिति के सहयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए होमियोपैथिक डॉ. गोपीकिशन शर्मा के निर्देशन में क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन द्वारा निर्मित होमियोपैथिक पिल्स की दो सौ शीशियां स्थानीय कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से राजीव कॉलोनी वैशालीनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों को व सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन जैन द्वारा नालाबाज़ार में रहने वाले व्यक्तियों को दी गई। क्लब के पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी के माध्यम से दातानगर व रेम्बुल रोड के आसपास में राहगीरों व आमजन को भेंट कर उन्हें कोरोना महामारी वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई । क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि क्लब के साथी समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल व पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी के सहयोग से दो सौ वॉशेबल फ़ेसमास्क आमजन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए गए ।
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!