जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 30 अक्टूबर। जिले में जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए है।
जिला परिषद चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के अंतर्गत अजमेर जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए कोविड-19 के निर्देशों की पालना करते हुए जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। अजमेर विकास प्राधिकरण सचिव श्री किशोर कुमार को जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड संख्या एक से 16 के लिए तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट (शहर) श्री विशाल दवे को जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड संख्या 17 से 32 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नाम निर्देशन पत्र संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड संख्या के अनुसार श्री किशोर कुमार से सचिव कार्यालय कक्ष अजमेर विकास प्राधिकरण तथा श्री विशाल दवे से अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) के कार्यालय कक्ष से प्राप्त किए जा सकते हैं।

error: Content is protected !!