भारत विकास परिषद के चुनाव सम्पन्न

केकडी 21 फरवरी (पवन राठी)
भारत विकास परिषद शाखा केकडी के सत्र 2021- 2022 के चुनाव भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक मुकुट बिहारी मालपानी एवम चुनाव अधिकारी भारत विकास परिषद अजमेर जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के सानिध्य में सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए।प्रारम्भ में चुनाव अधिकारी विजय शर्मा ने परिषद चुनाव की रीति निति के बारे में जानकारी दी व प्रांतीय संरक्षक मुकुट बिहारी मालपानी ने सभी से अगले सत्र में उत्कृष्ट कार्यक्रमो हेतु सर्वसम्मति से चुनाव का आग्रह किया।चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर कैलाश चन्द जैन सचिव पद पर सुरेश चन्द शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद पर विमल कोठारी चुने गए। निवर्तमान सचिव बहादुर सिंह शक्तताव ने सभी का आभार प्रकट किया संचालन सर्वेश विजय ने किया।

error: Content is protected !!