कोरोनाकाल मे कला द्वारा देवी की अराधना

जब जब धरती पर आपदा आती है तो माँ ही अपने भक्तोंको संकट से उभारती है दुर्गासप्तशती मे माँ की अनेक श्लोकों द्वारा स्तुति की गई है उन्हीं में से एक श्लोक है जयंती मंगला काली भद्रकाली कृपालिनी !
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमस्तुते !! इसी श्लोक को ध्यान मे रखकर अजमेर के रामगंज के रहने वाले चर्चित मल्टीपल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर व कई नेशनल पुरस्करो के विजेता कलाकार सीमान्त ज्योतियाना ने शीट पर एक पेंटिंग उकेरी है जिसमैं महाप्रलय व राक्षसो का वध करने वाली देवी महाकाली जी को कोरोना रूपी राक्षस का वध करते हुए चित्रित किया है ज्योतियाना ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने इस पेंटिंग को “महाकाली बनी कोरोनवर्धनि” नाम दिया है इस पेंटिंग को पोस्टर ,व एक्रेलिक कलरो से चित्रित किया गया है इस पेंटिंग को देखकर ऐसा प्रतित होता है की इस नवरात्रि मे माँ कोरोनरूपी राक्षस का अंत अवश्य ही कर देगी निश्चित ही अब पूरे विश्व के साथ साथ भारत के लोगो को भी देवी के आशीर्वाद व कृपा की जरूरत है !

error: Content is protected !!