देवनानी ने शुरू किया विधायक सेवा केंद्र

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 26 अप्रैल। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने भाजपा के उद्घोष ’’सेवा ही संगठन’’ से प्रेरणा लेकर कोरोना महामारी में आमजन की सेवा करने के लिए अजमेर में सोमवार से विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया है। इसमें पीड़ितों को चिकित्सकीय परामर्श और निशुल्क भोजन सहित सात सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह हैं हैल्पलाइन नम्बर
उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर हैल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके नम्बर इस प्रकार हैं-94141-55744, 94140-02423, 98296-42462, 80587-91141, 90012-16200, 92143-96516
पहली सेवा-चिकित्सकीय निशुल्क परामर्श
देवनानी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें छह चिकित्सक टेलीमेडिसिन (फोन काॅल) के माध्यम से अपनी सेवाएं देंगे।
यह हैं चिकित्सक
नाम मोबाइल समय
डाॅ कुलदीप चैधरी 99500-81824 सुबह 9 से 11 बजे तक
डाॅ प्रकाश नारवानी 98285-53790 सुबह 11 से 1 बजे तक
डाॅ राजेश गोयल 94142-37887 दोपहर 1 से 3.30 बजे तक
डाॅ प्रियशील हाड़ा 93520-01082 3.30 से शाम 6 बजे तक
डाॅ सुधीर खन्ना 94140-08722 शाम 6 से 7.30 बजे तक
डाॅ राजेश खत्री 89499-06261 5.30 से 7.30 बजे तक
दूसरी सेवा-भोजन व्यवस्था
देवनानी ने बताया कि इसके तहत होम क्वारेंटाइन मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा भारत विकास परिषद के सहयोग से शुरू की गई है। इसमें ऐसे मरीजों को दोपह और शाम का भोजना नियत समय पर उनके घर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अनेक कार्यकर्ता सेवाभाव से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के संयोजन भारत विकास परिषद के संयोजक सतीश बंसल कर रहे हैं, जिनके मोबाइल नम्बर-94140-02423 है।
तीसरी सेवा-दवाइयों की होम डिलीवरी
देवनानी ने बताया कि इस सेवा के तहत विभिन्न क्षेत्रों के 13 मेडिकल स्टोर सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन द्वारा आवाजाही सख्ती से रोकने तथा रोगियों की पारिवारिक समस्या को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है, ताकि कोई भी मरीज किसी भी बीमारी के कारण दवा लेने से वंचित नहीं रहे। देवनानी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरत पड़ने इन मेडिकल स्टोरों से सम्पर्क कर घर पर वांछित दाम पर दवाएं मंगवाएं।
चैथी सेवा-प्रवासी सहायता
देवनानी ने बताया कि प्रवासी लोगों की सहायता करने के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इसके तहत कोई भी प्रवासी विधायक सेवा केंद्र पर सम्पर्क कर सकते हैं।
पांचवीं सेवा-कोविड मरीज का घर सेनेटाइजेशन
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के घर में कोई भी सदस्य कोरोना संक्रमण से ग्रस्त है, तो वह विधायक सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। उनके घर को नगर निगम के माध्यम से सेनेटाइज कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि परिवार के अन्य सदस्य संक्रमित होने से बच सके।
छठी सेवा-विवाह व अंतिम संस्कार में प्रशासनिक सहायता
देवनानी ने बताया कि इन दिनों शादी समारोहों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों को शादी समारोह की अनुमति लेने में दिक्कत आ रही है। इसलिए इस काम में विधायक सेवा केंद्र उनकी सहायता करेगा। इसी प्रकार कोरोना संक्रमण से आए दिन लोगों की जान जा रही है। इस संकट की घड़ी में उस परिवार के साथ खड़े होते हुए अंतिम संस्कार में प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सातवीं सेवा-इन सभी सेवाओं के अतिरिक्त लोगों को कोविड से संबंधित अन्य कोई कठिनाई आ रही है, तो उचित सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
मास्क पहनें, घर पर रहें
देवनानी ने आमजन से अपील की है कि वे कोरोना महामारी के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। मास्क पहनें, सेनेटाइजर का उपयोग करें, दो गज की दूरी रखें व अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें। साथ ही वैक्सीनेशन नजदीक की डिस्पेंसरी या अस्पताल में अवश्य लगवाएं। जनता की सेवा के लिए ही विधायक सेवा केंद्र शुरू किया गया है, इसलिए हैल्पलाइन पर सम्पर्क करें।
यह भी मौजूद रहे
विधायक सेवा केंद्र के शुभारंभ मौके पर सात सेवाओं से संबंधित पम्पलेट का विमोचन विधायक देवनानी, शहर भाजपा के अध्यक्ष डाॅ प्रियशील हाडा ने विमोचन किया। इस मौके पर महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी, जिला मंत्री राजेश शर्मा, पार्षद सुभाष जाटव, पार्षद मनोज मामनानी, शहर भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम शर्मा व शहर भाजपा के प्रवक्ता सतीश बंसल, पूर्व पार्षद अनीष मोयल, रचित कच्छावा, अनुपम गोयल आदि भी मौजूद रहे। इसमें सभी सात सेवाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है। देवनानी ने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए यह सेवा केंद्र शुरू किया गया है।

error: Content is protected !!