लॉक डाउन में मूक पशु पक्षियों को हनुमान जयंती पर करवाया भोज

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था दवरा मूक पशु पक्षियों की सेवा आज हनुमान जयंती पर भी जारी रही।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था लॉक डाउन (जन अनुशासन पखवाड़े) में गौ माता एवं पशु पक्षियों के भोजन हेतु जो मुहीम शुरू करि गयी थी वो जारी है। आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर संस्था द्वारा राम गंज, सीताराम बाजार, कैसर गंज, गोल चक्कर, पंचशील चौराहा पर गौ माता एवं गौ वंश को हरे चारे का भोजन करवाया।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा कांजी हाउस में शहर की सड़को से पड़के गए बेसहारा गौ माता को भी हरे चारे का भोजन करवाया। संस्था द्वारा आज लगभग 300 से अधिक गौ माता को भोजन करवाया।

error: Content is protected !!