केकड़ी भा ज पा अध्यक्ष ने सांसद चौधरी से 50 ऑक्सीजन सिलेंडर कॉन्सेंटटर व रेगुलेटर की मांग की

केकड़ी 4 मई,(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने अजमेर लोकसभा सांसद भागीरथ चौधरी को पत्र लिखकर केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय में 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, सिलेंडर व रेगुलेटर तुरंत उपलब्ध कराने की मांग की है पत्र में राठी ने लिखा है कि जैसा आपको विदित ही है कि प्रदेश में कोरोना महामारी से आमलोग भयभीत है,जिसके लिए आप भी काफी चिंतित है और प्रयत्नशील है कि कैसे भी हो अपने जिले सहित राज्य व राष्ट्र को इस रोग से मुक्ति मिले।जैसा कि आपको विदित ही है कि कोरोना का यह दूसरा स्ट्रेस आया काफी खतरनाक साबित हो रहा है पहले कोरोना स्ट्रेन्स मे तो आइसोलेशन से ही कार्य चल गया था व मौत का आंकड़ा ना के बराबर था लेकिन दूसरे स्ट्रेस में सीधा फेंफड़ो में असर करने से ऑक्सीजन की आवश्यकता ज्यादा हो रही है,अजमेर जयपुर तक मे बेड नही है और मोतो व पॉजिटिव का आंकड़ा लगातार बढ रहा है रहा है आमजन भयभीत है,ऐसे माहौल में आपसे निवेदन है कि केकडी क्षेत्र में रोजाना 125 के लगभग पॉजिटिव केस लगातार आरहे है और राजकीय चिकित्सालय में 50 कोविड बेड विथ ऑक्सीजन है जो अपर्याप्त है केकडी किसानी क्षेत्र है और ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा पॉजिटिव केस आरहे है और कही ऑक्सीजन की व्यवस्था नही है,हमने चिकित्सालय प्रशासन से बात की तो उन्होंने बताया कि हम ऑक्सीजन की वजह से मजबूर है नही तो बेड हमारे पास 50 ओर तैयार है बस ऑक्सीजन की व्यवस्था हो जाये तो क्षेत्र की समस्या का निदान हो जाएगा,अतः आपसे निवेदन है कि आप केकडी चिकित्सालय में तुरन्त
50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, सिलेंडर व रेगुलेटर उपलब्ध करवाने की कृपा करावे जिससे क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण दूर होक वे स्वस्थ होंगे।क्योकि आधा तो रोगी भय से ही मरणासन्न हो जाता है कि ऑक्सीजन नही है क्या होगा।केकडी चिकित्सालय में आसपास के जिलों के क्षेत्रों से भी काफी रोगी आते है जिनको भी यहां से लाभ मिलेगा।

error: Content is protected !!