अजमेर में वैक्सीन लगवाने के लिए जनता हो रही है परेशान-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 11 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से मुलाकात कर शिकायत की कि अजमेर में वैक्सीन लगवाने के लिए जनता काफी परेशान हो रही है। वर्तमान में रोज सैकड़ों नागरिक विभिन्न डिस्पेंसरियों में वैक्सिन लगवाने हेतु पहुंच रहे है निराश होकर घर लौटेते है विशेषकर जिनकी पहली डोज लग चुकी है वे दूसरी डोज लगवाने हेतु परेशान हो रहे है। उन्होंने वैक्सीन लगाने की व्यवस्था में सुधार करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए, जिन पर कलेक्टर ने सहमति जताते हुए जल्द उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
देवनानी ने जिला प्रशासन और चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग को रोजाना जितनी वैक्सीन मिल जाती है, उसके आधार पर अगले दिन वैक्सीन लगाने का प्रोग्राम समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाए। इसमें यह बताया जाए कि अगले दिन कहां-कहां, किन-किन को और कितने-कितने लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसमें भी 18 से 44 वर्ष और 45 से 60 वर्ष उम्र के लोगों के आधार पर वर्गीकृत कर प्रोग्राम दिया जाए, जिसमें यह बताया जाए कि किस उम्र सीमा तक के लोगों को किस अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगेगी। इससे वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं हो सकेगी और बुजुर्गों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अभी लोगों को पूर्व में जानकारी नहीं मिल पाने के कारण इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच जाते हैं। इनमें भी बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण स्तर पर शुरू हों कोविड सेंटर
देवनानी ने कलेक्टर को ग्रामीण स्तर पर भी कोविड सेंटर शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर शुरू करने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अपने ही स्थान पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें अपने गांव से दूर अजमेर नेहरू अस्पताल या अन्य सरकारी अस्पतालों में नहीं आना पड़ेगा। इससे इन अस्पतालों में मरीजों का भार भी कम हो सकेगा। कलेक्टर ने इस पर भी विचार कर जल्द उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

देवनानी ने पंचशील सीएचसी में आॅक्सीजन
प्लांट के लिए साढ़े 54 लाख रूपए दिए

-विधायक फंड से 29 लाख 32 हजार रूपए और दिए, 25 लाख रूपए पहले दे चुके हैं
-जल्द शुरू होगा प्लांट लगाने का काम, लोगों को मिलेगी राहत
-इस केंद्र में 21 और आॅक्सीजन बेड्स कल से शुरू होंगे
अजमेर, 11 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आॅक्सीजन प्लांट लगाने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से 29.32 लाख रूपए और स्वीकृत किए हैं। यह प्लांट लगाने का काम शीघ्र शुरू होगा।
देवनानी ने बताया कि यह प्लांट लगाने के लिए पहले 25 लाख रूपए की स्वीकृति दी जा चुकी है, लेकिन तकमीने के आधार पर उन्होंने 29 लाख 32 हजार रूपए की और स्वीकृति जारी कर दी है। जिला कलेक्टर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को स्वीकृति संबंधी पत्र भेजकर प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी देकर प्लांट लगाने का जल्द शुरू कराने को कहा है।
देवनानी ने प्रशासन से मांग की है कि पंचशील में आॅक्सीजन प्लांट लगाने का काम जल्द शुरू किया जाए, ताकि कोरोना मरीजों के लिए आॅक्सीजन की कमी दूर हो सके और उन्हें आॅक्सीजन की कमी के कारण इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।
21 बेड आज से होंगे शुरू, बाकी अगले सप्ताह
देवनानी ने कलेक्टर से आग्रह किया कि पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी आॅक्सीजन बेड तुरंत प्रभाव से शुरू किए जाएं। वर्तमान में केवल 29 बेड्स पर ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, जबकि घोषणा सौ बेड्स की हुई थी। इसकी वजह से लोगों को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल व अन्य जगहों पर भटकना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि पंचशील में 21 बेड्स कल बुधवार से शुरू कर दिए जाएंगे। बाकी बेड्स भी अगले सप्ताह धीरे-धीरे शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण बाकी बेड्स शुरू करने में दिक्कत आ रही है। कई कर्मचारी कोरोना की चपेट में आने के कारण पर्याप्त मेडिकल स्टाफ उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मेडिकल स्टाफ उपलब्ध होने पर सभी व्यवस्थाएं धीरे-धीरे सुधर जाएंगी।
पानी की समस्या का जल्द किया जाए समाधान
अजमेर, 11 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से अजमेर शहर में दिनों-दिन गहराती पानी की समस्या का जल्द समाधान कराने का आग्रह किया है।
मंगलवार को कलेक्टर से हुई मुलाकात में देवनानी ने कहा कि शहर के अनेक हिस्सों में पानी की भारी कमी बनी हुई है। पानी आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ना आपूर्ति का समय निश्चित है और ना ही पूरे प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति की जा रही है। कई क्षेत्रों में तीन-तीन व चार-चार दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इन दिनों गर्मी भी तेज पड़ रही है, जिससे पानी की खपत भी बढ़ी है। लोगों को हैंडपम्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!