अमावस्या पर कांजी हाउस में एक ट्रॉली हरा चारा तथा एक टेंकर पानी की व्यवस्था की

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा गौ सारथी मुहिम में नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में आज अमावस्या के पावन दिन गौ माता को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया गया तथा 01 टैंकर पानी की व्यवस्था करि गयी।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा कांजी हाउस में पिछले 02 वर्षों से समय समय पर लगातार गौ माता के भोजन एवं पानी की व्यवस्था करि जा रही है जिसमे संस्था सदस्यों तथा जन सहयोग से आज तक 290 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। हालाँकि नगर निगम अजमेर द्वारा उनके भोजन आदि की उपयुक्त व्यवस्था है फिर भी गौ माता की संख्या अधिक होने के कारण संस्था द्वारा कांजी हाउस में ही गौ सेवा की जाती रही है।
संस्था द्वारा लॉक डाउन के प्रारम्भ से लगातार गौ माता को हरा चारा खिलाया जा रहा है जो की आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!