शहर कांग्रेस शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करेगी

अजमेर। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि तथा बेकाबू महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करेगी इसके लिए शहर को 4 जोन में बांटा गया है।
संगठन के निवर्तमान प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त परिपत्र अनुसार शहर जिला कांग्रेस के द्वारा 11 जून को दोपहर 11 बजे शहर के सभी पेट्रोल पम्पों के सामने पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही निरंतर मूल्य वृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी, व्यापक बेरोजगारी, भत्तों पर कटौती , खत्म होती नौकरियां, आसमान छूती महंगाई जैसे मुद्दों पर सांकेतिक जन अभियान के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के आदेशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को आव्हान किया है। अजमेर में प्रदर्शन शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन आंदोलन को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, सभी विधायक, पूर्व विधायक, नगर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्षद पूर्व पार्षद पार्षद प्रत्याशि अपने अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन अलग-अलग जगह रखने की पार्टी की मूल मंशा यह है कि भीड़ एक जगह एकत्रित न हो, स्थानीय जिला एवं राज्य प्रशासनिक द्वारा निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो सके और सभी को पालन करना अनिवार्य है।
शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में शहर भर के पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करेगी विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी पेट्रोल पंपों पर कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना आवश्यक रूप से की जाएगी। विरोध प्रदर्शन की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने संगठन के निवर्तमान पदाधिकारियों पार्षदों पार्षद प्रत्याशियों को कार्यों विभाजन किया गया। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने शहर को 4 जोन में बांटा है उत्तर (अ व ब) दक्षिण (अ व ब) दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले सभी पेट्रोल पंपों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान संगठन पदाधिकारी पार्षद पूर्व पार्षद पार्षद प्रत्याशी अग्रिम संगठनों विभाग प्रकोष्ठ एवं ब्लॉक के कार्यकर्ता प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि उनके नजदीकी वार्ड क्षेत्र में जो भी पेट्रोल पंप हो वहां प्रदर्शन में शामिल हों।

error: Content is protected !!