प्रदेश की आठ करोड़ जनता को लूटने का क्रम जारी रखना चाहती लुटेरी कांग्रेस सरकार

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 11 नवम्बर। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा और कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर पांच रूपए और दस रूपए घटाकर आमजन को राहत प्रदान की है लेकिन मुख्यमंत्री वैट कम करने को राजी नहीं है, कोविड के समय राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से करीब दस हजार करोड़ रूपए की खुली लूट जारी रखी थी। केन्द्र की मोदी सरकार ने कीमतें कम करके जनता को राहत प्रदान की है। केन्द्र सरकार के निर्णय के बाद भाजपा शासित अधिकांश राज्यों ने आदेश का अनुसरण करते हुए वेट कम किया लेकिन प्रदेश की गहलोत सरकार को अपना 1800 करोड़ का हिस्सा कम होने की चिंता सता रही है। गहलोत सरकार प्रदेश की आठ करोड़ जनता को राहत नहीं देना चाहती और प्रदेश की जनता को लूटने का क्रम जारी रखना चाहती है। जबकि यही लोग केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे अब राज्य सरकार वेट कम क्यों नहीं कर रही। पेट्रोज-डीजल की कीमतें कम करने का प्रदर्शन करना मात्र कांग्रेस की नौटंकी ही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बस एक ही काम रह गया है मोदी, भाजपा और आरएसएस को कोसना और मिथ्या आरोप लगाना। येन-केन प्रकरण मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं इसी के चलते पिछले पौंने दो वर्ष से अपने घर जोधपुर तक को नहीं संभाला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गहलोत का राज्य के विकास को लेकर कोई लेना देना नहीं है क्योंकि उनको आभास हो चुका हैं कि भविष्य में वो तो सत्ता में नहीं आने वाले।
विधायक वासुदेव देवनानी नेें कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार में कांग्रेस के ही जनप्रतिनिधि दुखी है। किसी को थाने में धरना देना पड़ रहा है तो कोई अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। गहलोत सरकार ने प्रदेश को केवल, महिला अत्याचार, बाल अपराध, भ्रष्टाचार में अव्वल बनाया है। पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री एक नम्बर कहलाते थे, अपना गुणगान करवाते थें लेकिन इस बार उन्होंने प्रदेश को अपराधों में ही नम्बर वन किया है। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर पांच व दस रूपए कम किए।
इसके बाद भाजपा शासित प्रदेशों में वेट कम करके ओर कीमतें घटाकर जनता को राहत दी गई लेकिन राजस्थान में वेट कम नहीं करने पर अड़ी है। मुख्यमंत्री गहलोत को लगता है कि इससे राज्य सरकार का मुनाफा घट जाएगा। इसलिए वेट कम नहीं किया जा रहा है। देवनानी ने तत्काल प्रभाव से राजस्थान में जनता को राहत देने के लिए वेट कम करने की मांग की है, समय रहते कोई निर्णय नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।
कांग्रेस ने सदैव एक पक्ष को खुश करने का प्रयास किया है। देवनानी ने कहा कि यह भाजपा की सफलता ही है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मंदिर जाना एवं जनैउ धारण करना सिखा दिया है। उन्होने कहाकि नरेन्द्र मोदी सरकार ने सदैव सभी को साथ लेकर काम किया है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। केन्द्र सरकार इसी मूलमंत्र के साथ काम कर रही है।

error: Content is protected !!